

गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज़
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने गुंडरदेही थाना का वार्षिक निरीक्षण किया, अधिकारी थाना में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
जितेंद्र सिंह मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा गुण्डरदेही थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों की समस्या भी सुनी और उसका निराकरण भी किया। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया ।
निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उनके द्वारा सलामी लेकर किट परेड का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अच्छी साफ-सुथरी वर्दी के लिये जवानों प्रशंसा की। एस एसपी ने थाना भवन और आवासीय क्षेत्र का भ्रमण कर रिकार्ड संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से उन्होंने चर्चा की व समस्याओं का निराकरण भी किया। पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की ओर से भी अपनी बातें रखी गई। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को सुझाव भी दिया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा ग्राम कोटवारों को बतौर फ्रंटलाइन वर्कर्स ,मास्क व सेंनिटाइजर्स वितरित किये ,उन्होंने कोटवारों से कहा कि पहले ग्राम स्तर पर पहले सूचनाएं कोटवारों को मिलती थी ,धीरे धीरे यह परिपाटी विलुप्त होती जा रही है ,इसे पुर्नजीवित करना है।साथ ही कोरोनो काल मे कोटवारों को आम जनता को लॉकडाउन के नियमो का पालन करने मास्क पहने सेनिटाइजर का प्रयोग व वेक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,द्वारा थाने के अधिकारी कर्मचारियों को कोरोना काल मे अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु , बधाई देकर सभी का उत्साहवर्धन किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904