google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सेवानिवृत्त रफीक खान को आज पुलिस अधीक्षक ने शाल श्रीफल भेंटकर विदाई दी

Cg24 आजतक न्यूज :- आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा जिले के समस्त थाना/चैकियों में विभिन्न शीर्षो पर मानव शरीर से संबंधित अपराध, सम्पत्ति संबंधी अपराध, आर्थिक अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लधु अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही, अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, चिटफण्ड से संबंधित अपराध, लंबित मर्ग तथा राहत प्रकरणों के संबंध में अन्य अधिकारियों व सभी थाना/चैकी प्रभारियों की मिटिंग आहुत कर समीक्षा की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में समस्त लंबित अपराधों के त्वरित निकाल हेतु तथा स्थायी वारंट की तामिली हेतु विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। मिशन सिक्योर सिटी के तहत सभी शहरों/ग्रामों में व्यापारियों तथा आमजनों को कैमरा लगाने हेतु प्रोत्साहित करने व वर्तमान तकनीकी दौर में अपराध के अन्वेषण तथा निकाल में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा एवं अन्य तकनीकी आयामों की महत्ता के संबंध में विस्तार से बताया गया।
दिनांक 31.05.2021 को अपनी लगभग 34 वर्ष सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये निरीक्षक रफीक अहमद खान को पुलिस विभाग बालोद की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा शाॅल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी गई।
कोरोना महामारी के इस संकट के दौर में बालोद पुलिस के समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को कोरोना से स्वयं के बचाव हेतु रिलायंस फाउण्डेशन के द्वारा पूर्व में 10 हजार मास्क तथा आज दिनांक 01.06.2021 को 07 हजार नग ग्लूकोन-डी पैकेट व 01 हजार नग हैण्ड सेनेटाईजर शीशी भेंट किया गया, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समस्त थाना/चैकी/कैम्प/ शाखा/रक्षित केन्द्र को वितरित किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी. आर. पोर्ते, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा, डीएसपी कमलजीत पाटले, डीएसपी प्रशांत पैकरा, रक्षित निरीक्षक बालोद मधुसुदन सिंह नाग व समस्त थाना/चैकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *