Cg24 आजतक न्यूज
आज दोपहार 12,बजे के लगभग कुत्ते को पत्थर मारने के कारण आपसी झगड़े में वार्ड नंबर 2 गणेश चौक पंडरदल्ली के नेमी जयसवाल पिता स्वर्गीय प्रकाश जयसवाल और पास के ही रवि कुमार साहू से बहस हो गया । नेमी जयसवाल ने रवि साहू को अपने घर में बुलाकर अपनेदुकान के सामने कालर पकड़कर बेदम मारपीट की जिसके कारण रवि साहू की एक पसली फैक्चर हो गई है ,जबड़ा फट गया है जिसके कारण जबड़ा में छै टाका लगा है एक कान का पर्दा शुन्य हो गया है मारपीट के कारण रवि साहू बेहोश हो गया था जिसे मोहल्ले वासियों ने 108 फोन कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा भिजवाए । वहां से डॉक्टरों ने रवि साहू की स्थिति को चिंताजनक और गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल बालोद रेफर कर दिया अभी भी रवि साहू बिना सहारे के नहीं उठ पा रहे हैं तथा बोलने में और सुनने में असमर्थ हैं उनके एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है।जिला पुलिस ने अस्पताल से रवि साहू का बयान दर्ज कर लिया है अब देखना ये है कि पुलिस क्या कार्यवाही करती है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904