google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल में सेनिटाइजर मशीन पांच दिन से बंद पड़ा हुआ है..

cg24 आजतक न्यूज

बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही गुरुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुर के अस्पताल में सेनिटाइजर मशीन 5 दिन से बंद पड़ा हुआ है गुरुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुर के डॉक्टर जी.आर रावटे बीएमओ को जब मीडियाकर्मियों ने पूछा की सर अस्पताल में सेनिटाइजर मशीन बिगड़ गया हैं तो उन्होंने मीडियाकर्मीयो को बोला की तुम बनवाओगे क्या सेनिटाइजर मशीन को नही बनवा सकते तो चुप रहो ऐसा गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर जी.आर रावटे बीएमओ ने कहा। गुरुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुर के स्वास्थ्यकर्मी मीडियाकर्मियों से अभद्रता व्यवहार करते है गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बाथरूम व शौचालय हमेशा गंदगी पड़ी रहती है एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सफाई कर्मी अस्पताल के अंदर जरा सा भी ध्यान नही देते है एवं गुरुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सफाईकर्मी लापरवाही बरतते रहते है । अस्पताल के अंदर बाहर चारो तरफ गंदगी फैली हुई रहती है सफाईकर्मी ध्यान नही देते हैं। गुरुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुर के स्वास्थ्यकर्मी एवं सफाईकर्मी बिना मास्क पहने हुए रहते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *