डौण्डी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमेश कोर्राम व विद्युत विभाग के ए ई कृपाल के मध्य हुई थी 1 जून की देर रात विवाद व कहासुनी मामला में मंत्री के नाम से टिप्पणी पर 9 घण्टे चक्काजाम रहा था वही अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने देख लेने की धमकी दी थी
Cg24 आजतक न्यूज ( ओम गोलछा )
दुर्ग, 02 जून 2021 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के बालोद संभाग के अंतर्गत डौंडी एवं दल्लीराजहरा क्षेत्र में दिनांक 01 जून 2021 को आंधी तूफान के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हुई। पेट्रोलिंग करने एवं फाल्ट सुधारने के लिए टीम फील्ड में गई थी। विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई थी एवं कुछ क्षेत्रों में दुरुस्तीकरण का कार्य चल रहा था। डौण्डी में ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया गया था एवं सहायक अभियंता को हटाने की मांग की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच के पश्चात उचित प्रशासनिक कार्यवाही की जावेगी। इसकी जानकारी माया चंद्राकर पब्लिसिटी आफिसर दुर्ग ने दी है ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904