google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी विकासखण्ड में खनिज न्यास मद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के नाम पर जमकर हुआ भ्रष्टाचार:- देवलाल ठाकुर

खनिज न्यास मद से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुआ बड़ा भ्रष्टाचार डौंडी ब्लाक में लगभग 17 स्वास्थ्य केंद्रों को जीर्णोद्धार के लिए की गई राशि स्वीकृत इतनी राशि में डौंडी ब्लाक में मल्टी स्पेशल सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बन जाते :- ( देेेवलाल ठाकुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद )

( गिधाली का भवन ) उद्घघाटन हुआ नही मरमत के नाम राशि जारी

इसमें ऐसे भी उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल है जिन का लोकार्पण भी नहीं हुआ है (ग्राम गिधाली) लगभग 1000000 रुपए की राशि उनके जीर्णोद्धार में दी गई इतनी इतनी राशि उप स्वास्थ्य केंद्रों को दी गई जितने में नई बिल्डिंग खड़ी हो जाती

बालोद cg24 आजतक न्यूज :- बालोद जिला के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष व तेजतर्रार आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्रों में खनिज न्यास मद व अन्य मदों में राशि स्वीकृति व सम्बंधित कार्यो को लेकर लगातार गड़बड़ी व कार्यो में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते रहे है। आज फिर उन्होंने डौण्डी ब्लाक के लिए जारी राशि मे भी जायज चीजों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है। जिले में पहली लहर के बाद स्वास्थ्य केंद्रों में जो आवश्यकता थी वह वेंटिलेटर ऑक्सीजन युक्त बेड एवं एंबुलेंस व्यवस्था करने की जरूरत थी एक्ससरे सिटी स्कैन मशीन की कोरोना मरीजो को जांच की आवश्यकता थी अगर जीर्णोद्धार के जगह इन व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाता तो बालोद जिला में जो परिवार अपने मुखिया को अपने परिवार के सदस्यों को करोना काल में खो दिए अपने घर बार पैसों को खो दिए उनको बचाया जा सकता था इस कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी वेंटीलेटर की कमी को लेकर कई लोग मौत के मुंह में समा गए बालोद जिला में वेंटिलेटर ना होने के कारण लोगों को अनियंत्रित जिलों में जाना पड़ा प्राइवेट चिकित्सालय में जाना पड़ा जिससे उनका काफी रुपया खर्च हुआ लेकिन इस जिले में जनता के पैसों का जो दुरुपयोग हुआ वह निंदनीय है ।अगर इनका सदुपयोग होता बहुत से जानों को बचाया जा सकता था और इस भ्रष्टाचार में राशि के दुरुपयोग में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने भी जमकर अपनी भूमिका दर्ज कराई है और अनुशंसा कर रंग रोगन जैसे कार्यों की स्वीकृति दिलाई है ऐसे समय में किसी भी जनप्रतिनिधि का एक कर्तव्य होना चाहिए कि आमजनता के सही हित मे जायज कदम उठाए जाएं लेकिन इस विधानसभा में कुछ अलग ही खेल दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *