Cg24 आजतक न्यूज
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के टीकाकरण में प्रगति लाएॅ। श्री महोबे कल शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की विकासखण्डवार जानकारी ली और कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शतप्रतिशत व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कोरोना जाॅच करने निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल एवं पोस्ट कोविड केयर ओपीडी में स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए आने वाले मरीजों की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने बताया कि कोरोना महामारी से मृत व्यक्तियों के बेसहारा या अनाथ हुए बच्चों को निःशुल्क स्कूली शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने शासन द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना 2021‘‘ शुरू की गई है। उन्होंने योजना के तहत् पात्र बच्चों की सूची राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना एवं डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाएॅ। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल. ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी आदि उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904