cg24 आजतक न्यूज
- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा पलारी चौकी कंवर थाना गुरूर के 1 मशीन से चोरी का प्रयास करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों को 12 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार आरोपी उपेन्द्र यादव द्वारा पत्नि के ईलाज के लिये पैसा जमा करने एवं आरोपी अमित विश्वकर्मा द्वारा लोन का रकम चुकाने के लिए लुटने का प्लान बनाया गया
- दिनांक 02 03.06.2021 के दरम्यानी रात्रि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा पलारी (गुरूर) के #11॥ मशीन मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर एटीएम मशीन का लॉक तोड़कर रकम चोरी करने का प्रयास किया गया है कि आर्थी शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सेन की लिखित रिपोर्ट पर थाना गुरूर मे अपराध धारा 457, 511, 34 भा0द0वि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देशन
- में पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंच कर घटना स्थल का मौका निरीक्षण किया गया
- घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल रपलेण्डर कृमांक सीजी 05 एजी 6646 के आधार पर मोटर सायकल वाहन स्वामी धमतरी निवासी कोमल यादव को पूछताछ किया जो बताये कि दिनांक 02.06.021 की रात्रि उपेन्द्र यादव उर्फ बंटी अपने रिश्तेदार को लाने जाने के बहाने मोटर सायकल को मांग कर ले गया था, कोमल यादव के साथ जाकर आरोपी उपेन्द्र यादव के निवास स्थान पर जाकर उसका पता किया गया जो अपने घर पर नहीं मिलने से कोमल यादव को साथ लेकर धमतरी क्षेत्र मे पता तलाश किया गैया जो उपेन्द्र यादव अपने दोस्त अमित विश्वकर्मा के साथ रांवा कुर्रा देशी शराब भट्ठी के पास मिला जिसे कोमल यादव द्वारा पहचान किया गया उन दोनो से घटना के बारे में पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और बताये कि वे दोनो विगत पांच वर्षों से विद्याकुंज स्कूल लोहरसी के टाटा मैजिक (स्कूल वाहन) को चला रहे थे। उपेन्द्र यादव उर्फ बंटी को पत्ति के ईलाज के लिए पैसा खर्च हो रहे थे तथा अमित विश्वकर्मा अपने टाटा मैजिक गाडी का लोन नही चुका पाने के कारण बैंक वाले उसकी गाड़ी को खीचकर ले गये थे जिसके कारण दोनो को पैसे की आवश्यकता थी। दिनांक 02. 06.21 को उपेन्द्र यादव कुछ काम करने की बातो को लेकर अपने पिता से वाद विवाद हुआ था जिससे वह अपने बैग में पाना, पेंचिस, प्लास ,हथौडी एवं कुदाली लेकर घर से निकल गया और कोमल यादव को उसका मोटर सायकल क़रमांक सीजी 05 एजी 6646 को मांगकर अपने ड्रायवर दोस्त अमित विश्वकर्मा के साथ रात्रि 12.30 बजे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा पलारी के एटीएम के शटर के ताला को उपेन्द्र यादव द्वारा पाना पेंचिस एवं हाथौडी के सहारे तोड़कर एटीएम से पैसा चोरी करने का प्रयास किये थे इस दौरान उसका दोस्त अमित बाहर मोटर सायकल में इंतजार कर रहा था जो दोनो पुलिस गाड़ी की हार्न सुनकर मोटर सायकल को खेत .के पास छोडकर भाग गये।
- प्रकरण घटना मे प्रयुक्त एक ‘नग मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 एजी 6646, एक हथौडी, एक कुदाली, एक काले रंग का बैग, पाना पेंचिस, पेचकस को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही में उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, सठडनि अनित राम यादव, प्र७आर0 298 राकेश साहू, आरक्षक 169 किशोर साहू, आरक्षक 85 सुनील बधेल, आरक्षक 296 राकेश सलाम,आरक्षक 388 जयप्रकाश चेलक का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी : 01. उपेन्द्र यादव. बंदी पिता बलराम यादव उम्र 30 वर्ष साकिन आनंदपारा रुद्दी थाना रूद्धी जिला धमतरी (छ0ग0) 02. अमित विश्वकर्मा पिता जगत राम 33 वर्ष साकिन बाजार चौंक लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0)
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904