google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गीता टेलर टेक्सटाइल संचालक ने आमजनों को सुरक्षित रखने अपने बनाये मास्क पालिका अध्यक्ष शिबू नायर व नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया को सौपे

cg24 आजतक न्यूज

कोरोनो के इस दूसरे लहर में सरकार के साथ साथ लोगो के द्वारा भी सेवा भावना एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस कड़ी में दल्ली राजहरा के वरिष्ठ व्यवसायी गीता टेलर टेक्सटाइल के संचालक एम.एस सुगुणन के द्वारा उनके दुकान में बने कपड़ों के मास्क का वितरण आज नगर नगर पालिका, नगर पंचायत चिखलकसा, सरकारी दफ्तर एवं स्कूलो में बड़ी संख्या में जागरूकता स्वरूप मास्क भेंट कर लोगों में वितरण हेतु नगर पालिक अध्यक्ष शिबू नायर एव पंचयात अध्यक्षा भीखी मसिया से निवेदन किया। गीता टेलर के संचालक एम एस सुगुणन ने कहा कि कोरोना संक्रमण में वर्तमान में कमी आयी है पर खतरा अभी टला नही है, आम जनों को निरंतर मास्क पहन के रखने की आवश्यकता है। वितरण के दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, विक्रम ध्रुवे, एम.एस श्रीजीत व सुदीश नायर उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *