google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जल आवर्धन योजना के लिए खोदे गए गड्डो के सीमेंटीकरण कराने व योजना को समय के अंदर करने की मांग को लेकर शिबू ने लिखा कलेक्टर को पत्र

Cg24 आजतक न्यूज

निकाय क्षेत्रान्तर्गत वार्डों में जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार हेतु खोदे गए गड्ढे को सीमेंटीकरण करने और योजना को समय सीमा में पूरा करने की मांग को लेकर नपा अध्यक्ष शीबू नायर ने कलेक्टर को लिखा पत्र..

नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग किया है कि दल्ली राजहरा नगर में जल आवर्धन योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार हेतु खोदे गए गड्ढे को सीमेंटीकरण किया जाए तथा योजना को समयसीमा में पूरा किया जाए।
नपा अध्यक्ष शीबू नायर ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी जल आवर्धन योजना के तहत निकाय क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित वार्डों में निकाय द्वारा पूर्व निर्मित सीमेंटीकरण रोड को तोड़कर निर्माण एजेंसी द्वारा पाइपलाइन बिछाने गड्ढे खोदे गए हैं। अधिकांश वार्डों में पाइप डालने के बबाद खोदे गए गड्ढे को उबड़-खाबड़ कर अपूर्ण स्थिति में छोड़ दिया गया है।कई स्थानों पर चेम्बर लगाने के लिए बड़े बड़े गड्ढे भी कर दिए हैं। इससे वार्ड के नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में तंग गलियों/झुग्गी बस्तियों में बड़ी दुर्घटना होने की पूर्ण संभावना भी बना हुआ है। इसके अलावा विभाग द्वारा योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही भी काफी धीमी गति से चल रहा है। इसलिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आदेशित कर आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए बरसात के पूर्व ही खोदे गए गढ्ढे को समतलीकरण करते हुए सीमेंटीकरण किया जाए और योजना का कार्य समय सीमा में पूरा किया जाए।।
नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने आगे कहा कि नगर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल आवर्धन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है,निर्माण एजेंसी द्वारा पाइपलाइन विस्तारीकरण के दौरान खोदे गए गड्ढों को अव्यवस्थित अवस्था मे छोड़ दिया गया है जिससे नागरिकों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है भविष्य में किसी प्रकार का दुर्घटना घटित ना हो इसलिए कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर खोदे गए गड्ढों को समतल करते हुए सीमेंटीकरण करने के मांग के साथ साथ नागरिकों को जल आवर्धन योजना का लाभ मिल सके इसलिए कार्यों को समयसीमा में पूरा करने हेतु कलेक्टर से मांग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *