Cg24 आजतक न्यूज
पिछले माह से साइबर क्राईम पोर्टल में शुरू हुए “सिटिजन फायनेंसियल फ्रॉड सिस्टम“ का लाभ पूरे राज्य को मिल रहा है। नई प्रणाली के शुरू होने के साथ ही अलग-अलग माध्यमों से पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप एक माह के अन्दर पीड़ित व्यक्तियों के 4 लाख से ज्यादा राशि साइबर ठगो के हाथ लगने से पहले ही बचा लिये गये है। इसमें पुलिस मुख्यालय स्थित साइवर काईम हेल्पलाईन नंबर 155260 द्वारा कुल 81 हजार ,रायपुर पुलिस द्वारा 2 लाख 28 हजार, सूरजपुर पुलिस द्वारा 28 हजार, वीजापुर पुलिस द्वारा 12 हजार एवं राजनांदगाव पुलिस द्वारा 45 हजार रूपये बचाया गया। गौरतलब है कि साइबर फाइनेंसियल फ़ाड का शिकार व्यक्ति स्वंय, साइबर काईम हेल्प लाईन नंबर,या नजदीकी थाना के माध्यम से साइबर क्राईम पोर्टल में “सिटिजन फाहनेंसियल फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम“ के तहत शिकायत दर्ज कर सकता है। बढ़ते हुए साइबर अपराध संबंधित शिकायतों को देखते हुए साइबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर की सेवा अब 24 घंटे प्रदान की जा रही है। विशेष पुलिस महानिदेशक, (तकनीकी सेवा) आर.के. विज ने कहा कि इस नई प्रणाली से न केवल साइबर फाइनेंसियल फॉड प्रकरणों में कमी आयेगी बल्कि ऐसे अपराधो में लिप्त गिरोहों का मनोवल भी टूटेगा। आर.के. विज ने एक बार फिर साइबर फायनेंसियल क्राईम के मामलों में लोगो से तुरंत शिकायत दर्ज करने हेतु अपील किया है ताकि समय रहते पीड़ित को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904