google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का वर्चुअल धरना प्रदर्शन

बालोद पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा,दल्ली राजहरा पालिका अध्यक्ष शिबू नायर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े,विवेक मसीह सहित जिले भर में कांग्रेसजन धरने पर बैठे

cg24 आजतक न्यूज़

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दवाइयों, खाद के दाम में बेतहाशा वृद्धि की गई है। रोजमर्रा के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम दोगुने से भी अधिक हो गई है। एक तरफ देश की जनता कोरोना महामारी से उपजे बेरोजगारी, भुखमरी, तंगी से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर खाद्य सामग्री, राशन, रसोई गैस और दवाइयों के दाम आसमान पर है। इस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मार्गदर्शन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा बढाई गई मंहगाई के खिलाफ एक दिवसीय सोशल मीडिया धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कांग्रेस जनों ने अपने अपने घरों से ही प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बैठकर धरना दिया। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब एवं अन्य सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी बात रखी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद विधायक बालोद संगीता सिन्हा ,पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक डोमेद्र भेडिया , जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा ,धीरज उपाध्याय क्रांति भूषण साहू, केशव शर्मा, शंभू साहू, यज्ञ देव पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, पियूष सोनी , जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी , अनिल सुथार नगर पालिका बालोद अध्यक्ष विकास चोपड़ा नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष शिबू नायर ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही भोजराज साहू बालोद ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी बालोद नगर अध्यक्ष अनिल यादव गुरुर अध्यक्ष ओंकार माहमल्ला दल्ली राजहरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर डौंडी अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, डौंडीलोहारा अध्यक्ष गोपाल प्रजापति देवरी ब्लॉक अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार अर्जुंदा ब्लॉक अध्यक्ष संतु राम पटेल चुकेश्वर साहू , डौंडीलोहारा जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू संगीता नायर ,संजय साहू सलीम खान फैज बख्श, सागर साहू चंद्रहास देवांगन किशोर साहू नौशाद रजा दाऊद खान बंटी शर्मा देवेंद्र साहू युवराज साहू विवेक मशीह, सुरेंद्र भेडिया, विजय जोगदंड , ईश्वर राव काशीराम निषाद, सुचित्रा साहू, जेबा कुरैशी , यामिनी मानिकपुरी, केदार देवांगन युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकारे एनएसयूआई अध्यक्ष कुलदीप यादव , अनिल लोढ़ा हस्तीमल सांखला ताराचंद जैन राजकुमार प्रभाकर रामेश्वर देशमुख भोलाराम देशमुख भोलाराम नेताम एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में रहकर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *