google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मोबाइल चोरी के दो अलग अलग मामले मे गौरिया गैंग के आरोपी गिरफ्तार, सिकोसा बाजार एवं बघमरा रोड पर हुई थी मोबाइल चोरी की घटना

cg24 आजतक न्यूज़

गुंडरदेही थाना मे धारा 379 भादवि के तहत था मुकदमा दर्ज ।

मोबाइल चोरी के दो अलग अलग मामले मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे गुण्डरदेही पुलिस को सफलता मिली है। दिनंाक 23 मार्च 2021 का नरेन्द्र कुमार यादव पिता राधेश्याम यादव उम्र 38 वर्ष निवासी पैरी थाना गुण्डरदेही के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट किया गया कि समान खरीदने के लिये सिकोसा बाजार गया था, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके शर्ट के पाॅकेट मे रखे रियलमी कंपनी के मोबाइल को चुरा लिया गया है।

उसी प्रकार दिनांक 02.02.2021 को प्रार्थी केवल राम साहू पिता अश्वनी साहू निवासी बघमरा द्वारा थाने मे रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी कि बघमरा मंदिर के पास मे कार मे रखी मोबाइल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है। कि दोनो प्रकरण मे प्रार्थीयो कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे धारा 379 भादवि के तहत मुकदमा कायम कर अज्ञात आरोपियो कि पता तलाश कि जा रही थी, सायबर सेल से प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपीगण से पृथक पृथक 02 नग मोबाइल रियलमी नारजो 20 एक नग मोबाइल विवो कंपनी का आरोपीगण से जप्त कर 01.विनोद कुमार पिता यषवंत निर्मलकर उम्र 20 वर्ष साकिन सिरसा वार्ड नंबर 09 थाना जेवरा सिरसा जिला दुर्ग 02. दीपक कुमार चक्रधारी पिता कल्लू राम चक्रधारी उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड न0 1 बघमरा गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद से जप्त कर अरोपीगण की गिरफ्तारी की गयी है एवं न्यायीक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना मे एक अपचारी बालिका एवं अपचारी बालक शामिल है जिनपर जेजेएक्ट के प्रावधानो के अंतर्गत कार्यवाही कि जा रही है। आरोपीगण एवं अपचारी बालक एंव बालिका गौरिया गैग से ताल्लुक रखते है जिसके उपर पूर्व मे भी थाना गुण्डरदेही मे मोबाइल चोरी के मामले मे कार्यवाही कि जा चुकी है।

नाम आरोपी:-
01.विनोद कुमार पिता यशवंत निर्मलकर उम्र 20 वर्ष साकिन सिरसा वार्ड नंबर 09 थाना जेवरा सिरसा जिला दुर्ग

जप्त संपत्ती:- नग मोबाइल रियलमी नारजो 20 किमती 5000 रूपया

  1. दीपक कुमार चक्रधारी पिता कल्लू राम चक्रधारी उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड न0 1 बघमरा गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

जप्त संपत्ती:- 01 नग विवो कंपनी का मोबाइल किमती 5,000 रूपया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *