google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम बिक रहे हैं अवैध शराब पुलिस कार्रवाई नहीं होने से कोचियों के हौसले बुलंद


Cg 24 आजतक न्यूज
जिला मुख्यालय बालोद से 10 किलोमीटर दूर ग्राम तरुद कोंहगा,टोला , घुमका ,सांखरा, जगन्नाथपुर, कमरौद ,दरबारी नवागांव, मालीघोरी, कोरगुदा, बड़ गांव ,पापरा आदि जगहों में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है ग्रामीणों का कहना है गांव में अवैध शराब बिकने से गांव के छोटे-वा युवा वर्ग नशे की गर्त में जा रहे हैं पुलिस वा आबकारी विभाग इन पर कार्रवाई करते हैं तो कोचिंयो पर नकेल कसी जा सकती है भाजपा के शासनकाल में गुंडरदेही के पद्मश्री शमशाद बेगम के द्वारा कुछ वर्ष पहले गांव-गांव में अवैध कार्यों को रोकने के लिए महिला कमांडो और पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा भारत माता वाहिनी का गठन किया गया था जो काफी हद तक कारगर साबित भी हुई थी पर जैसे ही भाजपा का शासन खत्म हुआ तो महिलाओं को कोई परश्रमिक नहीं मिलने से यह योजना भी फलाप हो गई है
कई ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर बिक रही है अवैध शराब
देसी शराब का पौवा 80 रू का150 में गांव के किराना वा पान ठेलो में आसानी से मिल जाते हैं यह शराब कोचिया अपने निजी काम से बालोद जाते हैं और वापसी में अवैध शराब लाकर गांव में उसे ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *