google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डोंडी विकासखंड के ग्राम भैसबोड के चारागाह में वृक्षारोपण मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद व अन्य प्रतिनिधियों ने किया

कुसुमकसा — विश्व वृक्षारोपण दिवस अंर्तगत डोंडी विकासखंड के ग्राम भैसबोड के चारागाह में वृक्षारोपण मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि ,श्रीमती टिकेंद्री ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत भैसबोड की अध्यक्षता व जनपद सदस्य राजेश चुरेन्द्र ,संजय बैस ,यश राणा ,टीकम सिंह नेताम , खुमानसिंह कुरेटि ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य के विशेष अतिथि में किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महात्मा गांधी के छाया चित्र में पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया ,मुख्य अतिथि के आसंदी से मिथलेश निरोटी ने उपस्थित जनों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण करा रही है उसी कार्यक्रम के अनुसार आज ग्राम भैसबोड के गौठान के चारागाह भूमि में वृक्षारोपण किया जा रहा है, वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का नुकसान हुआ है ,पहले गांवों में व जंगलों में पेड बहुतायत थे वही अनेक पेड़ो के फल ,पत्ती का उपयोग दवाई के रूप में करते थे ,शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा ,गरबा ,घुरवा ,बाड़ी योजना का क्रिनवायन धरातल में दिख रहा है ,उसी के तहत गांवों में गौठान का निर्माण हुआ व चारागाह भी बनाया गया ,गौठान व चारागाह में ग्राम की महिला समूहों को रोजगार मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सदृढ़ होगी ,चारागाह में फलदार वृक्षों का पौधा रोपण ,कृषि व हार्टिकल्चर व वन विभाग के सहयोग से चारागाह का कायाकल्प बदल जायेगा

आर के नांदुरकर वन परिछेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा ने वृक्षारोपण व पेड़ो के उपयोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ो से हमे आक्सीजन मिलता है , पेड़ो की कटाई के कारण आज कोरोना काल मे आमजन को ऑक्सीजन खरीदना पड़ा

राजेश चुरेन्द्र जनपद सदस्य ने वृक्षारोपण पर प्रकाश डाला ,श्रीमती टिकेंद्री ठाकुर सरपंच ने आभार व्यक्त किया ,कार्यक्रम का संचालन भूषण देवांगन ने किया

इस अवसर पर बी एस राज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंडी , आर के नांदुलकर वन परिछेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा , रोमन सिंह भुआर्य ,हरिचरण ठाकुर ,मोहम्मद अली ,सेतकुमार रावटे ,गिरधारी भुआर्य ,महेश निषाद ,ओमकार कोसमा ,जमाल अली ,दिलीप भुआर्य ,सहित उज्ज्वला महिला स्व सहायता समूह ,जय माँ वैष्णवी महिला स्व सहायता समूह ,परमेश्वरी महिला स्व सहायता समूह ,अम्बिका स्व सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *