google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वच्छाग्रहियों के कार्य प्रशंसनीय : मंत्री अनिला भेड़िया


डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा विकासखंड में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला समूह इन दिनों विकासखंड में विशेष रूप से सक्रिय नजर आ रही है गांव गांव में स्वच्छाग्रही समूह कोविड-19 के इस संकट काल में भी लोगों को साफ सफाई के गुर सीखाने में लगे हुए हैं। कोविड-19 के नियमों का पालन करने लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम हितापठार पहुँची जहां स्वच्छा ग्रही समूह गली मोहल्ले चौक चौराहे होते हुए डोर टू डोर ट्रायसिकल से कचरा इकट्ठा करते हुए कचरा संग्रहण केंद्र ले जा रही थी उसी रास्ते से कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का काफिला गुजर रहा था । मंत्री अनिला भेड़िया ने एक कलर की साड़ी में गले मे परिचय पत्र डालकर आगे बढ़ती हुई स्वच्छा ग्रहियो के पास गाड़ी रोककर स्वयं गाड़ी से नीचे उतर कर महिलाओं से मिलना जुलना शुरू कर कचरा कलेक्शन के बारे में जानकारी लेना शुरू किया इसके साथ ही ट्रायसिकल में कचरा डालते हुए समूह के साथ मनोबल बढ़ाने तसवीर खिंचवाई। मंत्री जी के काफिला भी वहीं रुककर स्वच्छा ग्रहियों से चर्चा करते नजर आये । तत्पश्चात स्वच्छाग्रहियों ने ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन के तहत मनी कंचन सेंटर में इकट्ठा किये गये कचरा को दिखाने मंत्री जी को लेकर गये । कैबिनेट मंत्री श्रीमती भेड़िया ने स्वच्छा ग्रहियो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस बीहड़ जंगल में भी स्वच्छा ग्रहियो का उत्कृष्ट कार्य करना वास्तव में सराहनीय कार्य है। आज मैं इन बहनों के बीच उपस्थित होकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। जिनके माध्यम से कोविड-19 के इस संक्रमण काल में भी अपना तथा परिवार का परवाह किये बिना कार्य कर रही है जो प्रशंसनीय कार्य है। ऐसे ही स्वच्छता के क्षेत्र में समूह के अलावा हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे तो बिना खर्च के गांव सुंदर और स्वच्छ दिखेगा। स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले गौतम सिन्हा ने पूरे विकास खंड के स्वच्छा ग्रही समूह के बहनों को एकता के सूत्र में बांधकर परिवार जैसा माहौल तैयार किया है जो कि काबिले तारीफ है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि हम मंत्री जी के साथ विकास खण्ड में जहां भी जाते हैं वहां स्वछाग्रही समूह के बहनों को कार्य करते ही देखते हैं इनकी जज्बा, मेहनत व लगन गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगा हुआ है। लोग सफाई अभियान से मुंह मोड़ते हैं परंतु स्वच्छाग्रही बहनों को मैं देखता हूँ कि अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए नजर आती है। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने इन बहनों का योगदान व मिशन के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा की कड़ी मेहनत तथा महिला समूह को एकता के सूत्र में बांधकर अनुशासित रखने की कला किसी से छुपा नहीं है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कक्ष में मंत्री अनिला भेड़िया ने साधारण कचरा व जोखिम कारक कचरा को अलग अलग रखे देखकर समूह का खुले मन से प्रशंसा करते हुए बेहतरीन कार्य करने के लिए बधाई दिया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *