google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महिला जनप्रतिनिधियों ने फलदार एवं छायादार पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस में लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने लिया शपथ

cg24 आजतक न्यूज

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत साजा (गुण्डरदेही) में मुख्यमंत्री वृक्ष रोपण प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत वृक्ष रोपण किया गया।जिसमें नीम, कटहल, आंवला, गुलमोहर,का पौधा गौठान में लगाया गया।
इस कार्य क्रम के मुख्यातिथि श्रीमती सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद थे। कार्य क्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुचित्रा हेमन्त साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही ने किया। विशेष अतिथि श्रीमती तारनी चंद्राकर जनपद सदस्य गुण्डरदेही, थानसिंह मंडावी सांसद प्रतिनिधि गुण्डरदेही, रोहित निर्मलकर सरपंच , देवेन्द्र यदु पूर्व सरपंच थे।इस अवसर पर तहसीलदार सुश्री ममता टावरी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुण्डरदेही मंडावी, रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, वन मंडला अधिकारी,टेकाम, वेनुराम साहू उपसरपंच,तुलसी राम सिन्हा रोजगार सहायक, मानसिंह देशलहरा, गायत्री साहू पूर्व सरपंच, डिलेश्वर साहू, पन्ना सिन्हा, एमन साहू, रामासरा साहू, अर्जुन निर्मलकर, घनस्याम निर्मल, दाऊ लाल राजपूत, पंचायत के पंच गण एवम् समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्य क्रम की संचालन देवेंद्र यदु ने किया एवम् आभार प्रदर्शन थानसिंह मंडावी ने किया। उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि थान सिंह मंडावी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *