Cg24 आजतक न्यूज
पूर्ण लॉकडाउन में गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोहारा में किराना दुकान खुली हुए थी मीडियाकर्मियों द्वारा शासन प्रशासन को सूचना देने पर भी नही हुई कोई कार्यवाही क्यों… ग्राम मोहारा..पढ़िए पूरी खबर
बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही सभी जिलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन है वही आज दिनांक 6.06.2021 दिन रविवार को गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोहारा में किराना दुकान खुली हुई थी दुकान संचालक बिना मास्क पहने हुए थे जब मीडियाकर्मियों ने सेल फोन के माध्यम से गुरुर के तहसीलदार परमेश्वर मंडावी सर जी को दुकान खुली है करके सूचना देने प्रयास किया तो उन्होंने मीडियाकर्मियों को जवाब दिया की कार्यवाही करेंगे लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही क्यों नही किए कही साठ गांठ तो नही। गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोहारा के सरपंच दीपधा बाई साहू को जब मीडियाकर्मियों ने पूछा की मैडम आपके गांव में दुकान खुली है तो उन्होंने कहा की मैं गांव मैं मुनियादी करवा दी हु गांव के ग्रामीण मेरा बात नही मानते मैं क्या करूं। गांव के ग्रामीण बिना मास्क लगाए रहते है एवं गांव में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते ऐसा क्यों ? गांव के जनप्रतिनिधि कमजोर होने का कारण सामने आ रहा गांव के जनप्रतिनिधि गांव में ध्यान नही देंगे तो गांव कैसे सुधरेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904