google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Sdm ऋषिकेश तिवारी ने ली बैठक कहा सभी पात्र लोगो को लगे टिका,छुटे लोगो की ग्रामवार सूची बनाने के निर्देश

डौंडीलोहारा:- विकास खण्ड में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगातार विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने प्रेरित कर टीकाकरण कराने में सफल रहे। परंतु कुछ पात्र व्यक्तियों के द्वारा टीकाकरण नहीं कराया गया है। जिसकी समीक्षा करने एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने एसडीएम कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग जनपद पंचायत, नगर पंचायत एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक टिप्स देकर शेष बचे व्यक्तियों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने तथा कोविड-19 में ड्यूटी करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को समन्वय बनाकर शिविर लगाने तथा लोगों को प्रेरित करने व छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के द्वारा टीका क्यों नहीं लगा पाये हैं जिसकी ग्रामवार सूची तैयार कर कारण जानने निर्देशित किया है। इस अवसर पर बीएमओ डॉ वीके चौरका , बीपीएम दिनेश कुमार खर्कवाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी जागेश्वर सोरी , सीपी शर्मा देवरी, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी केआर जामुरिया एसबीएम के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक की समीक्षा करते हुए एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि किसी भी शर्त में पात्र व्यक्ति टीकाकरण के लिए वंचित ना रहे डोर टू डोर संपर्क कर उन हितग्राहियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। असमंजस की स्थिति में उन्हें समझा कर उनकी भ्रांतियां को दूर करें। अफवाह फैलाने वालों की सूची बना कर मुझे प्रस्तुत करें। कोविड 19 में ड्यूटी करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं तो उनकी सूचना सम्बंधित थाने में दे उनके ऊपर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। स्वच्छाग्रही समूह ,आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *