Cg24 आजतक न्यूज
देवरीबंगला / केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे पेट्रोल-डीजल और खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने घरों में रहकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। पेट्रोल की किमत कई शहरों में 100 रुपये पार हो गई है। इसके साथ ही कई अन्य सामानों की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी की कमर तोड़ दिया है। भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रण करने के बजाय लोगो को मंहगाई के बोझ तले डाल रही है। 2020 में कोरोना संक्रमण रोकने बगैर सोचे समझे देश मे लॉक डाऊन कर दिया गया। जिसके कारण पूरे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन गई है जो अम्बानी-अडानी के इशारों पर काम कर रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904