cg24 आजतक न्यूज
बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों ने राज्य सरकार ने कक्षा 12वी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसके विरोध में भाजयुमो ने परीक्षा स्थगित करने राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान को ज्ञापन सौपा।
भाजयुमो मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी ने बताया छत्तीसगढ़ के 2 लाख 90 हज़ार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर 12वीं की परीक्षा के संदर्भ में पुनर्विचार कर स्थगित करने का अनुरोध किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवम गुरुर जनपद सदस्य आदित्य सिंह पिपरे ने कहा छत्तीसगढ़ अभी कोरोना कि दूसरी लहर से पूरी तरह उबरा नही है और अब विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। जिसमें बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। ऐसे समय में किसी भी स्थान पर किसी भी विषय में भीड़ लगाना कतई सुरक्षित नहीं है। और राज्य सरकार की इस निर्णय के खिलाफ भाजयुमो ने राज्यपाल से अनुरोध कर करे इस विषय अतिशीघ्र विचार करें ।
छत्तीसगढ़ के लगभग 3 लाख विद्यार्थी परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका ले जाएंगे फिर वापस लाकर जमा करेंगे। यह भीड़ कहीं विद्यार्थियों के साथ साथ स्कूल के शिक्षकों व कार्यालयीन स्टाफ के संक्रमण का बड़ा कारण न बन जाए।

भाजयुमो ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीबीएससी, आईसीएससी की परीक्षा रद्द कर दी गयी हैं। जिसके कारण विद्यार्थियों के हित में संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रही है ।
ज्ञापन में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा, महामंत्री द्वय खेमलाल देवांगन, विकास जैन, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, संदीप साहू, एकांत पवार, जिला मंत्री सोनू ठगेल, सह कोषाध्यक्ष आशीष साहू, ढालेंद्र सार्वा, गुरुर मंडल अध्यक्ष मनीष साहू,पार्थ साहू राहुल साहू, संदीप सिन्हा उपस्थित रहे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904