cg24 आजतक न्यूज
देवरी बंगला *- भारतीय जनता पार्टी मण्डल खेरथा अध्यक्ष श्री टीनेश्वर बघेल एवं भाजपा मंडल खेरथा की ओर से मोदी सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र वालो को मुफ्त वैक्सिन टीका देने और गरीबो को मुफ्त अनाज दिवाली तक गरीबो दिए जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर एक तरफ केंद्र सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ देशहित में लगातार निर्णय लिए, संक्रमण के खतरे के आधार पर प्राथमिकता क्रम में कोरोना वारियर्स फ्रंटलाइन वर्कर्स हेल्थ वर्कर्स को पहले सुरक्षित कर निर्भीक होकर नागरिकों के इलाज करने के लिए चिंता मुक्त किया। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्राथमिकता में रखते हुए वैक्सिनेशन का व्यापक अभियान चलाया गया। फिर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को भी प्राथमिकता में शामिल कर मुफ्त वैक्सीन लगवाने का काम प्रारम्भ हुआ परन्तु राष्ट्रीय स्तर पर वैक्सीनेशन का सफलतापूर्वक निर्बाध रूप से चलता देख और जनता के धैर्य से अचंभित घृणित मानसिकता के कुछ लोगो ने सवाल उठाना केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने और राज्यो को अधिकार देने की बात कर वैक्सिनेशन अभियान में खलल डालने का प्रयास किया गया। वही नागरिकों के हित मे 21 जून से केंद्र की ओर से सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी का निर्णय दर्शाता है कि संकट की घड़ी में कैसे सभी राजनीतिक दलों से सामंजस्य बना कर और सभी राज्यो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर विपरीत परिस्थितियों में भी देश के जनता के हित के लिए कार्य किया जा सकता है। श्री टीनेश्वर बघेल ने गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली तक बढ़ाये जाने का स्वागत किया है। कहा कि इस निर्णय से 80 करोड़ नागरिकों तक सीधे लाभ पहुंचेगा, इससे बड़ी राहत मिलेगी यह अपने आप आप मे ऐतिहासिक निर्णय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904