cg24 आजतक न्यूज

राजनांदगाँव//- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू के नेतृत्व में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर मास्क व सेनेटाईजर का वितरण किया गया।
इस अभियान के तहत विकासखंड मोहला के छुरिया माता मंदिर के पास मेन रोड में लोगों को कोरोना बीमारी से बचने के उपायों के बारे में तथा घर से बाहर जाने पर मास्क का प्रयोग करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने व लोगों को संपर्क के दौरान एक-दूसरे से दो गज की समान दूरी बनाए रखने के साथ ही भीड़भाड़ वाले जगह में जाने से बचने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया एवम लोगों को कोरोना की जांच में सहयोग करने तथा कोरोना टीका लगवाने हेतु भी जागरूक किया गया।
इस अभियान में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश महासचिव- प्रेमलता शर्मा, प्रदेश महामंत्री- राजकुमार यादव मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- सुनील शर्मा, ब्लॉक सचिव- मक्खन साहू ट्राइबल विभाग प्रभारी- राधेश्याम नेताम, जिला महामंत्री- दीपक राजपूत, ब्लॉक महामंत्री- भूपेंद्र भारद्वाज, केसर लाल देशमुख, संकुल प्रभारी- अश्वनी देशलहरे, संकुल अध्यक्ष- लेख राम साहू, युगल किशोर सिन्हा, नरेश चंद्रवंशी, गणेशी लाडेश्वर, प्रमिला सिन्हा सहित फेडरेशन के साथीगण उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव ने दी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904