google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खलारी गांव मे अवैध कब्जा के आरोप पर एक परिवार का हुक्का पानी किया बंद, 6 माह के बच्चे के लिए गांव में दूध भी नसीब नही महिला ने न्याय के लिए लगाई गुहार

cg24 आजतक न्यूज

गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम खल्लारी में एक परिवार का सरपंच सहित ग्राम प्रमुख ने हुक्का पानी किया बंद प्रार्थी दुलेश्वरी साहू पति पुष्कर कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खल्लारी धमतरी मुख्य मार्ग पर अपने निवास में एक छोटा सा साइकिल स्टोर का दुकान संचालित है वहीं सड़क किनारे अपने मकान से लगा हुआ लगभग 4 फीट जगह टीना सेट लगाकर अस्थाई रूप से दुकान चला रहे हैं जिसको ग्राम प्रमुख एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं कुछ पंच के द्वारा अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा गया उसे नहीं हटाने पर गांव के लगभग दर्जनभर दबंगों ने उसे गांव में हुक्का पानी बंद करवा दिया

प्रार्थी दूलेश्वरी साहू ने जिसकी शिकायत पुलिस थाना एसडीएम , तहसील, एसपी कार्यालय जिला कलेक्टर बालोद में आवेदन दे चुकी है ।प्रार्थी का 5 मई से हुक्का पानी बंद किए हैं । प्रार्थी का कहना है। कि बहुत जल्द कार्यवाही नहीं करने वाले अधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री से मिलेंगे

नल कनेक्शन काटते लोग

प्रार्थी श्रीमती साहू ने सरपंच पंच सहित लगभग 10 ग्रामीणों पर हुक्का पानी बंद करने का आरोप लगाया है। खलारी के सरपंच हितेश साहू पंच हीरो साहू फूलबासन ठाकुर, पिंगल साहू, योगेंद्र साहू ,कीर्तिका साहू ,सरिता साहू ,हेमंत साहू नरेश साहू इन लोगों के द्वारा अतिक्रमण हटाने की बात कही गई है जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उन्होंने घर के नल कनेक्शन भी काट दिया गया वहीं प्रार्थी ने प्रशासन को लिखित शिकायत में यह कहा गया है कि इन लोगों के द्वारा घर का नल कनेक्शन भी कटवा दिए गए हैं, गांव में उनकी छोटी सी किराना दुकान है उसमें भी समान लेनदेन के लिए गांव के पंचायत चपरासी से बुनियादी करा दिया गया है कोई भी व्यक्ति उसके दुकान में सामान खरीदी करते पाया गया तो अर्थदंड रखा गया है वही गांव के गाय चरवाहा के पास से 6 माह के दूधमुंही बच्चे के लिए दूध लेने से भी मना करवा दिया गया हैं।

प्रार्थी दुलेश्वरी साहू ने कहा लगातार 5 मई के बाद से हम सब परिवार मानसिक तनाव में हैं इसके अलावा हमारे पास और कोई आय का साधन नहीं है लॉकडाउन में भी हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर है 5 मई से गांव वालों की दबंगई के चलते हमारा जीना दूभर हो गया लगातार हम पुलिस थाना से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगा रहे हैं अब तक हमारा कोई सुनवाई नहीं हुआ है वहीं उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि 2 दिन पहले गुंडरदेही पुलिस थाना से फोन आया कि आपने आवेदन वापस ले लो तभी आपका नल कनेक्शन को सरपंच के माध्यम से जोड़ा जाएगा ऐसा उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे उस महिला का हुक्का पानी बंद करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें नहीं तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरेगी।

इस पूरे मामले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा ने कहा महिलाओं के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं है महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए गांव में हुक्का पानी बंद करने का अधिकार किसी को नहीं है उनकी शिकायत की जांच होना चाहिए।

इस पूरे मामले को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप मालती जोशी ने कहा महिलाओं के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे राजस्व के मामला को गांव वाले को दखल नहीं करना चाहिए हम उस पीड़ित परिवार से मुलाकात करके उनकी समस्या का समाधान करवाएंगे कांग्रेस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है शासन प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए क्योंकि -ग्रामीणों के द्वारा छोटे बच्चे के लिए दूध लेने के लिए भी मना करना एक निंदनीय है।

इस पूरे मामले को लेकर विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा यह जानकारी मुझे मीडिया के माध्यम से पता चल रहा है निश्चित रूप से उस महिला को न्याय मिलना चाहिए जांच करवाएंगे दोषियों पर कार्रवाई हो

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा कि महिला का शिकायत आया है उसमें सरपंच को बता दिया गया हैं कि उसकी नल कनेक्शन जोड़ दिया जाए बाकी अतिक्रमण राजस्व का मामला है आज शाम तक नल कनेक्शन जोड़ देंगे

इस पूरे मामले को लेकर खल्लारी सरपंच हितेश साहू ने कहा की उनके द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है नल कनेक्शन इसलिए काटा गया है कि हमारे गांव में नल जल योजना नहीं है गलत तरीके से पूर्व में कनेक्शन दिया गया था।

प्रार्थी साहू ने कहा हम यदि अतिक्रमण किए हैं तो टूटना चाहिए पर गांव में और भी लोग अतिक्रमण किए हैं उनका भी टूटना चाहिए आगे हमें एक अकेला को मानसिक प्रताड़ना के उद्देश्य से हमें गांव से अलग किया गया है हम सब महिलाओं का ग्रुप है पैसा जमा करने का उसमें स्पष्ट रूप से व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा है कि इनके घर किसी प्रकार के पैसा लेन देन यह समूह का किस्त जमा नहीं करना है क्योंकि यह गांव से अलग हो गए हैं यही मेरे लिए सबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *