Cg24 आजतक न्यूज़
बालोद / छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के द्वारा शहीद पं विद्याचरण शुक्लजी की 8 वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व का स्मरण किया गया! साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ स्थानीय पेट्रोल पंप में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, महामंत्री केशव शर्मा, शंभू साहू, पुष्पेंद्र तिवारी, दाऊद खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, भोलू महाराज, नवाब तिगाला, सतीश यादव, आदित्य दुबे, राजन पटेल, विनोद टावरी, नरोत्तम साहू, दिनेश्वर साहू उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904