

cg24 आजतक न्यूज़ जीत तिवारी
जी वी के इ एम आर आई संस्था अंतर्गत कार्यरत महतारी एक्सप्रेस आपातकालीन वाहन 102 कर्मचारियों द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रदत्त करने हेतु सजग प्रयास किया जा रहा है जिससे कई हितग्राहियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल रही है। इन कर्मचारियों द्वारा लोगों कोरोना संक्रमण काल के समय और इसके पूर्व से ही अच्छी सलाह जिससे उनको बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके ऐसा प्रयास किया जा रहा है।जैसे कोविड गर्भवती महिलाओं का समय पर कोविड सेंटर परिवहन , घर से प्रसव पीड़ा होने पर समय पर पहुंचकर ,समय पर अस्पताल लाना , स्वास्थ्य एवं प्रसव संबंधित सलाह , बारिकियों से अवगत कराना , दवाइयों , फलों , भोजन सेवन करने से संबंधित जानकारी प्रदान करना , तथा अत्यधिक आपातकाल स्थिति में एम्बुलेंस में ही सफलतापूर्वक सजगतापूर्वक प्रसव करवाना रियायतें प्रदान करना एवं तुरंत अस्पताल पहुंचाना और इसके अतिरिक्त जनता को कोविड वेक्सिनेशन कोविड जांच करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।शासन के नियमों के अनुसार समय समय पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सलाह देते आ रहे हैं।नवजात शिशुओं के बिमार होने पर घर से लेकर आना चिकित्सा सुविधा देना , अधिक आपातकाल स्थिति में उच्च अस्पताल भेजना , प्रसव जांच ए एन सी चेकप करवाना एवं जांच उपरांत घर छोड़कर आना , जिसमे सरायपाली विकासखंड व सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिनस्थ महतारीं एक्सप्रेस कर्मचारियों में आपातकालीन कर्मचारियों में श्री विश्वेश्वर साहु , श्री धर्मेंद्र कुमार आचार्य , पंकज दास , थानुराम साहु आदि पुरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते आ रहे हैं।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904