google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला कांग्रेस की ब्लाक कमेटी की जारी सूची में मृतकों को जिम्मेदारी देने पर भाजपा नेता ने कहा कि कार्यकर्ता नही क्या ? जो मृतकों को जिम्मेदारी दे रहे

बालोद /देवरी ::- आज बालोद जिला अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर ने जिले की 9 ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सूची जारी की व सभी को अपने दायित्वों में रहकर कार्य करने को कहा लेकिन इस जारी सूची में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के देवरी ब्लाक कांग्रेस कमेटी की जारी सूची में 2 मृतक सदस्यों को भी शामिल कर जिम्मेदारी दी दिया गया है। जिसमे घनश्याम देवहारी महराजपुर -दिनेश सुधाकर राघोनवागांव को अपने नियुकति पत्र मे विशेष आमंत्रित सदसय का पद दिये हैं। सबसे बड़ी बात यह कि जिस ब्लाक कांग्रेस कमेटी की देवरी की सूची को अध्यक्ष श्रीमती सुधाकर ने अनुमोदित किया है। व उसमें स्वयं अध्यक्ष के गृहग्राम राघोनवागांव के ही मृतक सदस्य स्व.दिनेश सुधाकर का नाम शामिल है। अब चाहे यह मानवीय भूलवश हो या किसी अन्य कारण से विपक्ष में बैठे भाजपा को इस पर टिपण्णी करने का अवसर तो दे दिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने

सूची जारी होते ही इस गलती को लेकर भाजपा मंडल खेरथा के महामंत्री निरंजन साहू ने कहा की भाजपा युवा मोर्चा के नियुक्ति पर हंसने और टिप्पणी करने वाले कांग्रेसीयों को अपने गिरेबान मे झांक कर देखना चाहिए संतुष्ट या असंतुष्ट तो हमारे घर (पाटीऀ)की आपसी मामला है ।जिसे बैठ कर ठीक कर ले़ंगे पर कांग्रेसीयों के पास तो ढाई साल के कायऀकाल मेअब क्षेत्र में आदमी ही नहीं रहा कि वे कार्यकर्ता (पदाधिकारी या सदस्य) बना सके तभी तो इनके द्वारा जारी नियुक्ति पत्र मे कोविड से मृत हो चुके दो दो लोगों को -घनश्याम देवहारी महराजपुर -दिनेश सुधाकर राघोनवागांव को अपने नियुकति पत्र मे विशेष आमंत्रित सदस्य का पद दिये हैं। निरंजन साहू ने आगे कहा कि
हद हो गयी कांग्रेसियों की अभी तो कुछ दिन पहले उन लोगों को श्रद्धांजलि अपिऀत करते अपनी अपनी फोटो खिंचवाये है।
और तो और मजे कि बात दिनेश सुधाकर तो जिला के अध्यक्ष मेडम चंद्रप्रभा सुधाकर के ही गृह ग्राम से हैं।

कोदुराम दिल्लीवार ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवरी :- ने कहा की सूची पूर्व से तैयार कर जिला कमेटी को अनुमोदन के लिए भेजा गया था उसके बाद शामिल कुछ सदस्यों का निधन हुआ है। इसलिए जारी सूची से उनके नाम हटाये नही जा सके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *