
रायपुर cg24 आजतक न्यूज़
नवगठित जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम गिरवर की महिला श्रीमती संतोषी बाई राठौर ने आज वर्चुयल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि गोबर बेचने से उन्हें एक लाख रुपए की आमदनी हुई है । उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग उन्होने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और खेती किसानी में उपयोग किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस राशि में से 50 हजार रुपये का कर्ज भी पटाया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती संतोषी बाई राठौर को कर्ज मुक्त होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904