गुंडरदेही ब्लॉक में राजस्व पटवारी मुख्यालय में नहीं होने से प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई धड़ल्ले से, आखिर प्रशासन का पर्यावरण बचाने का शपथ लेना कागजों पर सिमट गया है।
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत माहुद में प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई धड़ल्ले से वैसे तो राज्य सरकार पर्यावरण बचाने बैनर पोस्टर सहित शासकीय कार्यालय में पर्यावरण बचाने व पेड़ नहीं काटने शपथ ले रहे हैं पर धरातल पर प्रशासनिक अधिकारियों की मानिटरिंग कम होने व संबंधित राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक व पटवारी मुख्यालय में नहीं रहने के कारण गुंडरदेही क्षेत्र में बेधड़क धड़ल्ले से अर्जुन वृक्ष की कटाई आधुनिक आरा मशीन से गुरुर ब्लॉक के ग्राम कोसागोंदी निवासी निवासी पन्नू राम साहू के द्वारा कई सालों से लगातार लकड़ी का अवैध कारोबार कर रहे हैं।

वही लकड़ी माफिया लकड़ी कटिंग कर ट्रैक्टर में लोडिंग कर रहे थे इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अधिकारी को सूचना दिया तो राजस्व अधिकारी के माध्यम से आर आई पटवारी तक बात गई , तब माहुद के सरपंच नारायण साहू ने लकड़ी माफिया की ट्रैक्टर को अपने सुपुर्द में लेकर गांव में खड़ा करवाया है ।

लकड़ी माफिया पन्नू राम साहू माहुद गांव के एक किसान वीर नारायण पिता कुमार ठाकुर का खेत से 7 नग प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई किया है जिसका कोई अनुमति नहीं है पर राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के निर्देश पर हल्का पटवारी ने खेत में पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली व लकड़ी जब्ती पंचनामा बनाकर सरपंच को सुपुर्द कर दिए हैं।

इस पूरे मामले को लेकर ग्राम पंचायत माहुद के सरपंच नारायण साहू का कहना है की कार्यवाही किया गया ट्रैक्टर हमारे सुपुर्द में हैं।
इस पूरे मामले को लेकर माहुद के पटवारी भूमिका ठाकुर का कहना है की लकड़ी खेत में है और ट्रैक्टर सरपंच को सुपुर्द में दिए हैं संपूर्ण पंचनामा बनाकर मैं अपने उच्च अधिकारी तहसीलदार को सौंप दी हूं आगे की कार्यवाही अधिकारी करेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904