

माँ दंतेश्वरी मंदिर में वर्ष 2009/10 में नगरीय निकाय के माध्यम से इस परिसर में उद्यान निर्माण वही मंदिर का जीर्णोद्धार व ज्योति कक्ष का निर्माण कार्य कराया गया था लेकिन निर्माणकाल के कुछ वर्ष तक उद्यान की हरियाली व सौदर्य लोगो को आकर्षित करते रही लेकिन धीरे धीरे देखरेख के अभाव में यह झाड़ियों तब्दील हो गया है। जिसे देखकर नगर के ये जिम्मेदार नागरिक व युवा फिर से एक बार वहां सुंदर पेड़ पौधे रोप रहे है। ताकि परिसर में हरियाली बनी रहे।

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज़ :-माँ दंतेश्वरी परिसर डौंडीलोहारा में 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग इकाई डौंडीलोहारा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया था उस दिन से लेकर प्रतिदिन वहा कुछ पेड़ पौधे का संरक्षण एवं एवम रोपण का कार्य लगातार आज पर्यंत जारी है इसे आगे भी जारी रखने की योजना है इस इस अभियान में नगर के कुछ गणमान्य नागरिक. दंतेश्वरी मानस मंडली श्री राम संकीर्तन आदि सदस्यों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है।

इस ऑक्सीजन जोन के वृक्षा रोपण कार्यक्रम को संचालित करने में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डौंडीलोहारा इकाई के खंड कार्यवाहक संचालक श्री महेंद्र जयसवाल. राजेंद्र कुमार देवांगन मनोहर साहू महेश कोलियरी प्रशांत जननायक राम संकीर्तन फेरी के श्रीमती लता वैष्णव ऋषभ निर्मोही दंतेश्वरी मानस मंडली के तिलक बढ़ाई पूसाऊ कोसमा. एवम सिन्हा जी अपना सहयोग दे रहे है।
राजेन्द्र देवांगन ने कहा कि आप सभी से अनुरोध कि इस अभियान में नगर के सभी लोग सहयोग प्रदान करके इसे ऑक्सीजन जोन बनाने में अपना महती योगदान देवें।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904