
cg24 आजतक न्यूज़
चैनगंज रोड़ ,इंटा फैक्ट्री के सामने गुण्डरदेही की घटना
पुलिस द्वारा जारी सी सी टी वी फुटेज से हुई थी आरोपियों की पहचान
घटना में प्रयक्त वाहन ,व अपहृत रकम की गई ,जप्त
थानां गुण्डरदेही में दिनांक 4 जून के 16:30 बजे चावड़ा इंटा फैक्टरी के सामने *तीन अज्ञात* दुपहिया वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा रजौली थानां रंचिराई निवासी डोमेन्द्र सिन्हा पिता किसुन लाल सिन्हा 32 साल को रोककर उससे 6 हजार रुपये छीन लिए ,थे ,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थानां गुण्डरदेही अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।घटना के बाद आरोपीगण अपनी बाइक से गुण्डरदेही से होकर भागे थे ,आरोपियों की पता तलाश के दौरान धमतरी चौक ब अर्जुन्दा चौक में लगे कैमरे को बारीकी से चेक कर उसका फुटेज प्राप्त फुटेज प्राप्त किया गया। फुटेज में आरोपी घटना कारित कर राजनांदगांव अर्जुन्दा रॉड की ओर भागते दिखाई दिए ,आरोपियों की पता तलाश हेतु फुटेज जिले में ,सरहदी थानों ,में एवम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किये गए थे,
जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार ठाकुर , महेंद्र उर्फ मोंटू एवम खोमेशवर उर्फ खोम निवासी बालोद के रूप में की गई थी ,आरोपी देवेंद्र को बालोद के जुर्री पारा उसके निवास पर दबिश देकर छीने रकम बरामद कर गिरफ्तार किया गया था,घटना का मुख्य आरोपी,मोंटू व सहयोगी खोम फरार थे ,जिनको कापसी मे पकड़ा गया, आरोपी महेंद्र उर्फ मोंटू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल CG 24 M 9012 व रकम जप्त की गई है,दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी —-
1) महेंद्र उर्फ मोंटू पिता डोमन ठाकुर उम्र 20 साल निवासी वार्ड 1 न 15 निवासी कुंदरू पारा बालोद।
2)खोमेश्वर ठाकुर उर्फ खोम पिता सरजुराम ठाकुर उम्र 33 साल निवासी वार्ड नं 15 कुन्दरू पारा।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
3) देवेंद्र कुमार ठाकुर पिता स्व रमेश ठाकुर उम्र 22 साल वार्ड नं 15 जुर्री पारा बालोद थानां -बालोद
जप्त सम्पति—-
घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल क्र CG 24 M 9012
व अपहृत मशरूका 2000 ₹
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904