cg24 आजतक न्यूज़
प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद-दीपक आरदे,जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी बालोद
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक आरदे ने बालोद जिले के कोसमी गांव में शिक्षिका का शव पाया जाना बेहद दुखद व विचलित कर देने वाली घटना है।दीपक आरदे ने कोसमी में हुई घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से लगातार दिन प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है इससे यह साबित हो जाता है कि प्रदेश की सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।जिस तरह पूर्व की बीजेपी की सरकार भी महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से फेल रही है,आज कांग्रेस सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल है।दीपक आरदे ने सवाल उठाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा व क्या बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का सरकारी नारा पूरी तरहअप्रासंगिक है।महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देनी चाहिए।ताकि आगे किसी भी बहन बेटियों के साथ इस तरह अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भानुप्रतापपुर में भी नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आया था जिसका मुख्य आरोपी एस .आई.किशोर तिवारी आज भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता की परिवार आज भी न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं।
जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार इस मामले पर ध्यान नहीं देती है तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904