cg24 आजतक न्यूज
राष्ट्र प्रमुख युवासेना कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र शासन युवा हृदय सम्राट आदित्य साहेब ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश प्रभारी राजेश ठावरे के आदेशानुसार आज दिनाँक 13/06/2021 दिन रविवार को ग्राम झिकाटोला में शिवसेना विधानसभा डौंडी लोहारा द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें शिवसैनिकों द्वारा गाँव जा कर साफ सफाई कर के ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया शिवसेना जिला सचिव हर्षवीर कसार ने ग्राम वासियों से अपील की जिस प्रकार कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है उसे ध्यान में रखते हुए आप सभी अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें । स्वयं आस पास गंदगी ना फैलायें और ना ही किसी को फैलाने दें जहाँ भी कचरा दिखे उसे उठाकर कचरा पेटी में डालें सेवा दिवस के अवसर पे वरिष्ठ शिवसैनिक संदीप कसार, प्रकाश मालेकर,धनेश साहू ,जानसिंह,गोपाल सेन,दया राम ,मेघराज ,चुम्मन लाल ,सूरज सिन्हा उपस्थित हुए.
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904