
cg24 आजतक न्यूज
अर्जुन्दा. शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में नियमित और अनियमित विद्यार्थियों से फीस वसूलने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जनभागीदारी समिति के खिलाफ के मोर्चा खोल दिया है। जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी ने कहा यह कोरोना काल जैसे विषम परिस्थिति में विद्यार्थियों से फीस लेना समिति का विद्यार्थीयों के प्रति असंवेदनशील है। महाविद्यालय की शिक्षणसत्र ऑनलाइन पढ़ाई के साथ परीक्षा भी ऑनलाइन हो रहा विद्यार्थी घर मे रहकर ही पढ़ाई कर रहे।
पंकज चौधरी ने कहा कोरोना के कारण ग्रामीण अर्थ व्यवस्था भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में जनभागीदारी समिति का फीस वसूली करना उचित नही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा फीस वसूली के विरोध में जनभागीदारी समिति को 3दिन के भीतर उचित निर्णय लेने ज्ञापन प्राचार्य को प्रेषित किया है। यदि निर्णय नही लिया जाता तो भाजयुमो धरना और गांव -गांव विद्यार्थियों के घर जाकर उनके परिवार से मिलकर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनभागीदारी के खिलाफ मुहिम छेड़ेगा। ज्ञापन में भाजयुमो के विश्वजीत तिवारी, नवीन राजपूत, साहिल सोनी, विवेक ठाकुर, डोमेन्द्र ठाकुर, आयुष साहू, देवेंद्र देवांगन, मुकेश ठाकुर, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904