google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नपा अध्यक्ष शीबू नायर ने किया वृक्षारोपण कर नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने अपील किया

cg24 आजतक न्यूज

नगर के वार्ड क्रमांक-12 स्थित श्री श्रमिक दुर्गा उत्सव समिति के कार्यालय परिषर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर नगर पालिका अध्यक्ष माननीय शीबू नायर ने वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष शीबू नायर ने नागरिकों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के पर्यावरणीय लाभों को सभी जानते हैं। पर्यावरण में पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्ष ऑक्सीजन छोड़ते हैं और सांस लेने हेतु कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं। वे सभी हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं और हमें सांस लेने के लिए ताजा और शुद्ध हवा देते हैं। अधिक पेड़ लगाने का मतलब ताज़ी हवा और शुद्ध वायुमंडल है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित नहीं किया जा सकता लेकिन इसके प्रभाव को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में वार्ड क्र.12 के पार्षद श्री यंगेश देवांगन जी,भूतपूर्व पार्षद विष्णु निषाद , कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पाण्डेय , रामु शर्मा एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस के जिला संयोजक आदित्य रामटेके व शाहिद हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित बसू, माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक रावटे , दुर्गा समिति के अध्यक्ष राधे श्याम खरे, राजा राम , समता ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक गणेश कश्यप, तिलक कश्यप , ओमकार मंडावी, प्रकाश पटेल , लिखना राम , खिलवान , कृष्ना यादव , कपिल साहू , उमेश कुमार , जे.पी सर सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *