google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री अनिला भेडिया ने कुसुमकसा की बेटी सृष्टि बाफना को किया सम्मानित, बोली मेरे क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान

Cg24 आजतक न्यूज़

डौंडीलोहारा :- कुसुमकसा की बेटी सृष्टि बाफना ने इसरो तथा इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेस में चयनित होकर छत्तीसगढ़ को गौरवांवित किया है। इनकी सफलता पर क्षेत्रीय विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने अपने दुर्ग स्थित निवास पर भेंट कर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दी । कैबिनेट मंत्री श्रीमती भेड़िया ने सृष्टि बाफना को छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि मन में यदि ठान लिया जाए तो कोई काम कठिन नहीं होता है । मेहनत और लगन से कार्य करें तो मंजिल आपके कदम चूमेगी कहावत को चरितार्थ करते हुए कुसुमकसा की होनहार बेटी सृष्टि बाफना ने इसरो तथा इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेस में चयनित होकर पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। सृष्टि बाफना मेरे विधानसभा की बेटी है जो कि विधानसभा का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है । इसरो तथा इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेस में चयन होकर अपना स्थान बनाया है । ऐसी बेटी पर हमें नाज है। बेटा और बेटी में इसी प्रकार भेदभाव ना रखते हुए सभी बेटियों को भरपुर पढ़ाएं, कोई समस्या हो तो मुझे बताएं मैं सहयोग करूंगी । कोई बेटी पढ़ाई से वंचित ना रहे इसका हमारी सरकार पूर्ण ध्यान दे रही है । मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा ने कहा कि हर माता पिता को अपने बेटा बेटी को एक समान शिक्षा दीक्षा में निपुण करना चाहिए। खासकर बेटियों को खूब पढ़ा लिखा कर सृष्टि बाफना जैसे होनहार बनने का अवसर देना चाहिए जो हमारे समाज व छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बने । बेटियों की क्षमता को बेटों से कम ना आंके , बेटियां हमारे समाज व देश का अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर सृष्टि बाफना के पिता मोती बाफना सहित जिला कांग्रेस के महामंत्री हस्तीमल सांखला, मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा तथा अभिषेक शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *