google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के द्वारा धौस व मनमानी करने का मामला कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ तक पहुंचा

गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष का कहना है। कि बहुमत के आधार पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय है। नाराज सदस्यों का कहना है। ऐसा नियम ही नही

Cg24 आजतक न्यूज

हमारे जनपद पंचायत गुन्डरदेही में अध्यक्ष श्रीमति सुचित्रा साहू जो केन्द्र सरकार द्वारा प्राप्त राशि लगअग 1 करोड़ 49 लाख की राशि है जो कि हमारे जनपद पंचायत गुन्डरदेही में कुल 24 सदस्य है जिसमे मनमानी करते हुए हमारे 22 सदस्यों को अपने क्षेत्र के विकास हेतु केवल 4 लाख के हिसाब से 88 लाख की राशि ही दी जा रही है एवं बचत 61 लाख रुपये की राशि स्वयं रख रहे है जो कि 15वे वित्त कार्य योजना में कही पर भी उल्लेख नहीं है जिसका की हम सभी जनपद सदस्य विरोध करते है चूँकि 15वे वित्त कार्य योजना में कही पर भी अध्यक्ष के दवारा अधिक राशि रखे जाने का उल्लेख नहीं है फिर भी जनपद अध्यक्ष के द्वारा सत्ता का धोस दिखा कर मनमानी करते हुए बचत 61 लाख रूपये को मै अपने हिसाब से क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए खर्च करुँगी कहती है जो कि अनुचित है चूँकि पुरे गुन्डरदेही क्षेत्र के हर गॉव के विकास की जिम्मेदारी हम सब की भी है अतः हम अध्यक्ष के द्वारा की जा रही इस मनमानी का विरोध करते है, 15वे वित्त की राशि नियमानुसार प्रत्येक ग्रामों के विकास हेतु हर जनपद सदस्य को क्षेत्र के विकास के लिए बराबर की राशि आबंटित किया जाये |

इस सम्बन्ध में आज हम सभी सदस्यों ने अपनी मांग को लेकर कलेक्टर जिला बालोद को उचित कार्यवाही हेतु आवेदन दिया जिसकी प्रतिलिपि पंचायत मंत्री, सांसद , अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुन्डरदेही को दी गयी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *