अनुसूचित जनजाति मोर्चा व भाजयुमो के कंधों पर ही क्यों थी कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों की घेराबंदी कार्यक्रम की कमान,बड़े चेहरे क्या सिर्फ प्रेसवार्ता में ही दिखाई देंगे।
बालोद जिला के अंदर कमजोर रणनीति,गुटबाजी,व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा,व मनमानी कार्यप्रणाली से फिर कही बेड़ा गर्क न हो जाये
फोटोशेसन नेताओ के भरोसे नही होगा नैया पार,सामूहिक जिम्मेदारी व योग्य नेताओ को सम्हालनी होगी मिलकर कमान
हर शक्ति केंद्रों,बूथों में आयोजन की बड़ी बातें लेकिन सच्चाई से कोसो दूर है। आयोजन
बालोद cg24 आजतक न्यूज :- जिला में प्रदेश संगठन के आव्हान पर कांग्रेस विधायकों व मंत्रियों से सरकार के ढाई साल बीत जाने पर जनता से किये उनके वायदों की याद दिलाने व जवाब मांगने की जो रणनीति बालोद जिला भाजपा ने बनाया वो पूरी तरह से फेल होते दिखाई दिया बालोद जिला के अंदर तीन विधानसभा क्षेत्र डौण्डी लोहारा,गुंडरदेही, व बालोद के तीनों विधायकों को निवास में घेरने व जवाब दो कार्यक्रम के तहत कल जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया जो कमजोर रणनीति के चलते सेल्फी लो कार्यक्रम में तब्दील हो गया आखिर बालोद जिला भाजपा की क्यों हो रहा प्रदेश में किरकिरी
अनुसूचित जाति मोर्चा जिला संगठन ने जहां डौण्डी लोहारा में मंत्री निवास को घेरने की रणनीति बनाई वही भाजयुमो ने बालोद जिला विधायक से जवाब मांगने का जिम्मा उठाया, तो गुंडरदेही में जिला महामंत्री व जिला उपाध्यक्ष सहित कुछ चेहरों को शामिल किया गया लेकिन इस कार्यक्रम में जो ताकत भाजपा को ढाई साल बीत जाने के बाद सत्ता सरकार में बैठे कांग्रेस के नेताओ के खिलाफ मुखरता व आक्रामकता के साथ उठाना था वो महज फिर एक बार खाना पूर्ति व रस्म अदायगी के साथ खत्म हो गया
जिले में ये चेहरे लगातार सामने आकर कर रहे कार्य:- प्रमोद जैन, नरेश यदु,नरेश साहू, देवलाल ठाकुर,होरीलाल रावटे, डॉ देवेंद्र माहला,आदित्य पिपरे, अमित चोपड़ा,सुरेश निर्मलकर,सोमेश साहू,हर पार्टी कार्यक्रम में मुखर हो रहे व जमीन पर काम करते दिख रहे। लेकिन सत्ता सरकार के समय बड़े ओहदों में काम करने वाले बड़े नाम यज्ञदत्त शर्मा,लेखराम साहू,दीपक साहू,प्रीतम साहू, जैसे जिम्मेदार लोग इतने बड़े आयोजन में दिखाई नही दिए तो आखिर माजरा क्या है। सबसे बड़ी बात तो यह कि जिनको जिला संगठन में कार्य दायित्त्व मिला उनमें से भी बहुत से लोग नदारद दिख रहे है।
प्रेसवार्ता में मजबूत लड़ाई वही जमीन पर कमजोरी क्यों दिखा रही भाजपा कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल का ढाई साल निकल गया है जिसके किये वायदों को पूरा कराने की मांग को लेकर जिला भाजपा संगठन कुछ समय से प्रेसवार्ता कर कांग्रेस को घेरने का काम कर रही है। लेकिन धरातल पर विरोध की रणनीति फेल होते दिख रहा है।
भाजपा सत्ता के समय के बड़े चेहरे आखिर कांग्रेस के वर्तमान जनप्रतिनिधियों के सामने क्यों खड़ा नही हो रहे आनेवाले चुनावो में क्षेत्र की कमान सम्हालने व दावेदारी करने में अग्रिम पंक्ति में खड़े नेता आज पार्टी कार्यक्रमो व सत्ता सरकार के विरोध में पीछे क्यों खड़े दिख रहे। जो भाजपा सरकार के समय हर कार्यकर्मो में शीर्ष में नजर आते थे व बड़े नेताओं के जिला आगमन पर जिनके हाथों में गुलदस्ता व स्वागत पंक्ति में आगे खड़े नजर आने वाले नेता आजकल आखिर है कहा ?
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904