google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर ने स्वीकृत कराए निर्माण और विकास कार्य

मांगपत्र जो जिला अध्यक्ष ने लिखा

Cg24 आजतक न्यूज़

बालोद / जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने अपने क्षेत्र के ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों के मांग पर कई ग्रामों में विकास एवं निर्माण कार्य स्वीकृत कराए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2021 – 22 के तहत अधोसंरचना निर्माण के अंतर्गत ग्राम कापसी, सजारी, खैरा एवं राघोनवागांव में 5.20-5.20 लाख रुपए की लागत से गली सीमेंटीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सुधाकर ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने गली में अत्यधिक कीचड़ की समस्या बताई थी। उक्त कार्यों का प्रस्ताव मंत्री को दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *