google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही के बेलगाम अधिकारी लगातार पत्रकारों को करते है टारगेट Pwd के एसडीओ का कहना आप का काम न्यूज़ छापना आप करो

जनहित के मुद्दों पर बात करो तो गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी करते है। ये अधिकारी जिम्मेदारी पर बात करने या जानकारी लेेनेे पर करते है ऐसा ही व्यवहार

cg24आजतक न्यूज़

विश्राम गृह के सामने अस्थाई रूप से अतिक्रमण के चपेट, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के संरक्षण के चलते नगर की कीमती जमीन सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, गुंडरदेही नगर पंचायत क्षेत्र में बेधड़क शासकीय कार्यालय एवं मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण बढ़ते क्रम पर वैसे तो गुंडरदेही के हृदय स्थल जैसे जगहों में जमीन का रेट लगभग 20 से 22 लाख रुपया डिसमिल है पर संबंधित विभाग ब्लॉक मुख्यालय में पदस्थ गैर जिम्मेदार अधिकारी के संरक्षण के चलते आज नगर अतिक्रमण के चपेट में है शासकीय जमीन व आम रास्ता को सुरक्षित रखने अधिकारी का संरक्षण ,जैसे विश्राम गृह में रोज जिला स्तर के अधिकारी नेता मंत्री आते हैं पर विश्राम गृह के सामने एक अस्थाई रूप से दुकान लगाकर वहां पास गार्डन को अतिक्रमण के चपेट में ले रहे हैं ।,इसी प्रकार लाखों रुपया डिसमिल की कीमती जमीन अर्जुंदा चौक पर लोग धीरे-धीरे अतिक्रमण कर रहे हैं जब अतिक्रमण कारी की संख्या बढ़ जाता है तो उन्हें संगठन बनाकर नगर पंचायत से व्यवस्थापन की मांग करते हैं ,नगर पंचायत में वोट बैंक की राजनीति के चलते लोग अतिक्रमण कार्यों को व्यवस्थापन करना पड़ता है, इसी व्यवस्थापन के कारण आज शनि मंदिर के आसपास लोग अतिक्रमण किए हैं जिसको हटाने नगर पंचायत के पसीने छूट जाते है, वैसे तो गुंडरदेही के धमतरी चौक पर शासकीय जमीन पर 10 बाई 10 के दुकान पर 20 फीट बाहर सड़क में निकालकर व्यापार कर रहे हैं वही हाल अर्जुंदा चौक में है पर नगर पंचायत में पदस्थ अधिकारी अपने शासकीय संपत्ति जैसे जमीन को सुरक्षित रखने कोई ध्यान नहीं दे रहा है ,वैसे तो अपने काम में लापरवाही बरतने वाले पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश कुमार शर्मा के संरक्षण के चलते गुंडरदेही में सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ते क्रम पर है। स्थाई अतिक्रमण अर्जुंदा चौक ,धमतरी चौक धमतरी रोड पर विश्राम गृह के सामने

इस पूरे मामले को लेकर हम राजेश कुमार शर्मा एसडीओ पीडब्ल्यूडी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा आपका काम पेपर में छापने का है आप पेपर में छापो तब हम नोटिस देंगे अतिक्रमणकारी को।

संसदीय सचिव के विधानसभा मुख्यालय में ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी पदस्थ है जो पत्रकारों के द्वारा वर्शन लिए जाने पर गलत तरीके से बर्ताव करते है एक तरफ राज्य के कांग्रेस सरकार पत्रकार सुरक्षा की बात कर रहे पर अधिकारी ही पत्रकारों को सवाल पर जवाब देने के बजाय अपमानित करते हैं जबकि नगर के जनहित की खबर को लेकर वर्शन लेने के लिए जब पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश शर्मा से बात करने पर पेपर में छापों कह कर फोन काट दे रहे।

देखिए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद जी आपके विधानसभा मुख्यालय में कैसे गैर जिम्मेदार अधिकारी पदस्थ है। जिनके रहते सरकारी जगह पर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं आप भी उसी विश्राम गृह में आते हैं जहां धीरे-धीरे अतिक्रमण के चपेट में आ रहा है वहीं जमीन दलाल गुंडरदेही की कीमती जमीन को लाखों में बेच रहे हैं आखिर सरकारी जमीन को कब सुरक्षित रखेंगे।

इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत सीएमओ जय करुणाकरण देव से संपर्क करने पर उन्होंने कहा अभी करोना कॉल निपटा है। जल्द हम सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर एक अभियान चलाएंगे आने वाला पीएससी में मीटिंग में अतिक्रमण संबंधी एजेंडा रखकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराएंगे।

एसडीओ पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार शर्मा का कहना है आप समाचार छापो आप समाचार छापों कहकर फोन काट दिया, आधे घंटे बाद शर्मा ने फिर फोन कर कहा मैं कहीं व्यस्त होने के कारण ऐसा बोल दिया हूं मेरा वर्शन मत लिखना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *