google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बाल विवाह प्रथा उन्मूलन बाल दुर्व्यपार व बाल शिक्षा के संबंध मे नगर पालिका प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बालोद मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

Cg24 आजतक न्यूज

बालोद. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान ऑफ एक्शन में दिए अनुसार व श्री के oविनोद कुजूर जिला न्यायाधीश बालोद/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद प्रभारी सचिव श्री संतोष ठाकुर के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 19.06.2021 को बाल विवाह प्रथा उन्मूलन बाल दुर्व्यपार व बाल शिक्षा के संबंध मे नगर पालिका प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बालोद मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l जिसमे पैनल अधिवक्ता श्री अखिलेश्वर नाथ योगी के द्वारा विधिक जानकारी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शिक्षा, बाल दुर्व्यपारएवं महतारी दुलारी योजना के संबंध मे कानूनी जानकारी दी गई जिसमे श्रीमती कलिता सन्यालप्राथमिक स्कूल प्रधान पाठक , श्रीमती कुंती साहू पूर्व माध्यमिक स्कूल प्रधान पाठक एवं स्कूल स्टॉफ किरण जैन, रोहणी यादव, मनीषा योगी, शीला सोनवानी, पुषपांजलि योगी, पूर्णिमा यादव, पायल सोनी, गायत्री, सुनीता साहू, शान्ती ठाकुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के पैरालीगल वालेंटियर्स श्री कमलेश्वर साहू श्री बृजेश कुमार,श्रीमती लतारानी धीवर,कुमारी प्रमेश्वरी उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *