google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही जनपद पंचायत के नाराज सदस्यों का कहना जल्द निर्णय ले नही तो,अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे

जनपद पंचायत गुंडरदेही के 15वें वित्त की राशि के आवंटन के मामला में दिनों दिन राजनीतिक पारा चढ़ते जा रहा है, बहुत जल्द कुर्सी की लड़ाई जनपद पंचायत में होगी।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-गुंडरदेही जनपद पंचायत मे 15 वे वित्त की राशि आवंटन का मामला गरमाने लगा है लगातार जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के निर्णय को लेकर नाराज जनपद सदस्यों ने लगातार जिला कलेक्टर एसडीएम जिला पंचायत सीईओ से मिलकर बराबर राशि की मांग कर रहे हैं असंतुष्ट जनपद सदस्यों ने आज गुंडरदेही में प्रेस वार्ता कर शासन प्रशासन से मांग किया है कि 15 वे वित्त की राशि में शासन के गाइडलाइन पर कहीं भी ऐसा उल्लेख नहीं है जिससे जनपद अध्यक्ष सबसे ज्यादा राशि रख सकें 22 जनपद सदस्य को 4 लाख रुपए के हिसाब से आवंटन करने का प्रस्ताव बनाया है ,जिसमें जनपद सदस्य असंतुष्ट है और अब राशि लेने से साफ इंकार कर रहे हैं।

नाराज जनपद सदस्यों ने नीति आयोग सहित मुख्यमंत्री,राज्य के विभागीय अधिकारी तक जनपद अध्यक्ष की शिकायत करने जाएंगे

आज प्रेस वार्ता में जनपद सदस्यों ने 1 सप्ताह तक यदि इस राशि आवंटन का समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात सामने किया है अविश्वास प्रस्ताव में उन्होंने यह कहा है कि जनपद अध्यक्ष के द्वारा 15 वे वित्त की राशि में शासन की गाइडलाइन के विपरीत सत्ता सरकार की दोष दिखाकर विपक्षी सदस्यों को अपमान किए हैं इसके लिए हम नाराज जनपद सदस्यों ने वक्त आने पर संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ शिकायत करेंगे क्योंकि विपक्ष की आवाज को दबाने की प्रयास कर रही है अधिकारी।

नाराज जनपद सदस्य अनिल सोनी ने कहा कि भले ही हमारा सदस्य कम है पर हम लड़ाई अंतिम दौर तक लड़ेंगे हार जीत की राजनीति है कानून के दायरे से बाहर जाकर सत्ता का आड़ में गलत बर्दाश्त नहीं करेंगे 15 वे वित्त की राशि बराबर हिस्सों में बांटा जाए

2020-21 के 15 वे वित्त की राशि को जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने बराबर हिस्सा में आवंटन किए थे वही जनपद सदस्यों ने खुश होकर अपने निधि का भी कुछ राशि अध्यक्ष को सहयोग किया था आगे नाराज जनपद सदस्यों ने अभी कह रहे हैं यदि हमें अपना होकर अपने क्षेत्र से बाहर किसी दूसरे क्षेत्र में काम करने के लिए हमें प्रस्ताव देंगे तो हम उसे राशि देंगे अपने निधि का ,पर 15 वे वित्त की राशि में कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है जो अध्यक्ष सबसे ज्यादा राशि पर खर्च कर सकते हैं 2021 22 में 15 वे वित्त के जो राशि आया है उसमें हमें सभी सदस्यों को बराबर मिलना चाहिए

प्रेस वार्ता में शामिल जनपद सदस्य अनिल सोनी, हीरा गांधी ,निर्मला हेमंत साहू ,प्रेम ठाकुर ,गायत्री ठाकुर ,वेद कुमारी गजेंद्र ,दुर्गेश्वरी यादव ,चंद्रिका गिरधर साहू, के अलावा जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ,गुंडरदेही के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार राय, व भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य मोंटी यादव , पूर्व जनपद उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *