google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हाथकरघा संघ अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन के ऊपर महिला स्व.सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया आरोप,शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की

बालोद cg24 आजतक न्यूज :- हाथकरघा संघ के अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन पर कमीशन हेतु दबाव डालने एवं कार्य आदेश निरस्त कराने की धमकी देने के मामले को लेकर प्रदेश के स्व सहायता समूह की महिला संगठनों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की है। व पत्र भी सौपा है। पत्र में कहा गया है। कि छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विफ्णन संघ रायपुर की लगभग 525 से अधिक महिला स्व सहायता समूहों को गणवेश वितरण सिलाई हैतु कार्य आदेश जारी किया गया है जिसके एवज में कार्यालय के अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन द्वारा कमीशन की मांग किया जा रहा है एवं कमीशन नहीं मिलने पर जारी गणवेश सिलाई आदेश निरस्त करने धमकी दी जा रही है तथा आदेश निरस्त करने अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। गणवेश सिलाई कार्य के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8000 लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है कितु अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन द्वारा कमीशन नही मिलने के कारण कारण गणबेश सिलाई कार्य आदेश दबावपूर्तक निरस्त कराकर कार्यरत महिलाओं को बेरोजगार करने का प्रयाश किया जा रहा है। जिससे हम समूह की महिलाओं को भयमुक्त करने की कृपा करें। पत्र में प्रदेश के जिला के समूह की महिलाओं के हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *