cg24 आजतक न्यूज़
दल्ली राजहरा नगर के लिए प्रस्तावित और वर्षो से लंबित केंद्रीय विद्यालय की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग दल्ली राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने की है। गोविंद वाधवानी ने बताया कि शाशन द्वारा वर्षो पूर्व केंद्रीय विद्यालय को दल्ली राजहरा में खोलने के लिए प्रस्ताव बना के भेजा गया था जिसकी अनुमति मिलने के बाद तत्कालीन कलेक्टर के द्वारा दल्ली राजहरा नगर के पास जमीन आवंटित कर रिपोर्ट सौंप दी गयी थी पर किन्ही कारणों से वर्षो तक ये कार्य अटक रहा है। वर्ष 2019 में कलेक्टर द्वारा मांग करने पर बीएसपी महाप्रबंधक द्वारा नगर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में केंद्रीय विद्यालय खोलने की अनुमति दे दी गयी। अन्य क्षेत्र के लोगों द्वारा ये योजना अन्य जगह ले जाने के प्रयास को देखते हुए 4 माह पूर्व नगर के जनप्रतिनिधियों ने संगठित होकर सर्वदलीय मंच का गठन कर केंद्रीय विद्यालय के लिए पुनः प्रयास शुरू किया जिसमें शाशन के समक्ष समस्त दस्तावेज पेश कर ये मांग रखी गयी कि अविलंब अस्थायी रूप से नगर के बीएसपी क्रमांक 2 स्कूल में केंद्रीय विद्यालय को आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किया जाए जिससे राजहरा के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके और नगर का भी उद्धार हो। नगर के सभी राजनीतिक दल, समाज, संगठन ने एक होकर ये मांग की गई और ऐसा ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। परंतु इस बार भी हर बार की तरह नगर के मांग को झूठे आश्वासन देकर दबा दिया गया कांग्रेस की सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को इस संगठन का नेतृत्व सर्वदलीय मंच द्वारा सौपा गया आज 4 माह गुजर जाने के बाद भी इस मांग पर कोई फैसला नही लिया गया इससे पूर्व भी प्रशासन के उदासीन रैवय के कारण केवल कुछ कागजी कार्यवाही की वजह से ये मामला वर्षो तक अटक रहा। अब सारी कार्यवाही पूर्ण करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नही लिया गया। केंद्रीय विद्यालय का पहला हक दल्ली राजहरा का ही है क्योंकि बालोद जिले में सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी एवं उनका परिवार निवासरत है। आज दल्ली राजहरा की स्तिथि दयनीय है शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में ये पूरी तरह पिछड़ चुका है बहुत से परिवारों को इन्ही कारण से पलायन करना पड़ रहा है 1 लाख से भी अधिक जनसंख्या वाला शहर आज मात्र 40 हाजर में सिमट गई है। भारतीय जनता पार्टी नगरहित में इस मांग को लेकर पुनः मोर्चा खोलने की तैयारी कर रही है और इस बार शाशन के आश्वासन नही परिणाम मिलने तक ये लड़ाई जारी रहेगी। नगर से करोड़ो की रॉयल्टी लेने के पश्चात भी नगर के प्रति ये सौतेला व्यवहार लौह नगरी की जनता के साथ छल है। भारतीय जनता पार्टी अतिशीघ्र अधिकारियों से मिल इस पर चर्चा करेगी और मांग जल्द पूरी न होने पर उग्र आंदोलन भी करेगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904