google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उमेश पटेल को बालोद,तो अनिला भेडिया को धमतरी व कांकेर की प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी

cg24 आजतक न्यूज

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद प्रदेश सरकार ने कई जिले के कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी किया था। वहीं, इसके बाद सरकार ने आज जिले के प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार मंत्री टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कवर्धा का प्रभार दिया गया है तो वहीं मंत्री रविंद्र चौबे को फिर से रायपुर का प्रभार सौंपा गया है। वही बालोद जिले का प्रभार उमेश पटेल को दिया गया है।

इन मंत्रियों के प्रभार जिले में हुआ बदलाव

  • टीएस सिंहदेव- बेमेतरा, कबीरधाम
  • ताम्रध्वज साहू- महासमुंद, कोरिया
  • रविन्द्र चौबे- रायपुर
  • प्रेमसाय सिंह टेकाम- रायगढ़, कोरबा
  • मोहम्मद अकबर- दुर्ग
  • कवासी लखमा- बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर
  • शिव डहरिया- सरगुजा, बलरामपुर, सुरजपुर
  • अनिला भेड़िया- कांकेर, धमतरी
  • गुरू रूद्र कुमार- मुंगेली, सुकमा
  • जयसिंह अग्रवाल- बिलासपुर, जांजगीर, पेंड्रा
  • उमेश पटेल- बलौदाबाजार, बालोद, जशपुर
  • अमरजीत भगत- राजनांदगांव, गरियाबंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *