

Cg24 आजतक न्यूज
डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा विकासखंड में गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने स्वच्छाग्रही समूह लगातार अपने ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चला रही है । जिसकी आम नागरिकों में अच्छा असर देखने को मिल रहा है। स्वच्छाग्रही समूह बारिश के पूर्व श्रमदान अभियान चलाकर गांव की गली चौक चौराहे तथा सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई चला रही है। जिससे गांव स्वच्छ व सुंदर दिखने लगा है। प्लास्टिक पॉलिथीन की रोकथाम के बाद अब नालियां जाम नहीं हो रही है जिससे बरसाती पानी आसानी से नाली में बह जायेगी। स्वच्छ भारत मिशन के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा ने चर्चा के दौरान बताया कि गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने अब हर समाज को जोड़ने की मुहिम चलाई जायेगी। महीने में एक दिन हर समाज प्रमुखों से चर्चा कर गांव की सफाई में योगदान की चर्चा की जायेगी। सभी स्वच्छाग्रही समूह मौसमी (बरसाती)बीमारियों को फैलने से रोकने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पेयजल स्रोतों, निस्तारी जल स्रोतों , सार्वजनिक स्थानों , गली चौक चौराहे तथा अपने घर के आसपास साफ सफाई रखने लोगों को प्रेरित करने अभियान शुरू कर दिया है। कार्य योजना बनाकर कार्य करना वास्तव में सराहनीय प्रयास है सिर्फ साफ-सफाई ही नहीं बल्कि व्यवहार परिवर्तन की दिशा में स्वच्छाग्रही महिलाएं कार्य कर रही है। विकासखंड के अब हर गांव साफ सुथरा दिखने लगा है गांव में आने वाले राहगीरों व शादी विवाह, नामकरण संस्कार एवं धार्मिक आयोजन जैसे कार्यक्रमों में स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखने गांव-गांव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। घर-घर शौचालय बनने से ग्रामीणों की समस्या दूर हुई है मगर कार्यक्रमों में शरीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है जिसके लिए सार्वजनिक शौचालय की महती आवश्यकता थी जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है । एक बार भोजन न मिले तो उपवास किया जा सकता है पर शौच नहीं करेंगे तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है । शौच और शौचालय का संबंध व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है बारिश में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है जिससे निजात पाने स्वच्छाग्रही समूह गांव में सक्रिय होकर कार्य कर रही है जो प्रशंसनीय कार्य है। दीपक ठाकुर सीईओ जनपद पंचायत डौंडी लोहारा ने कहा कि विकासखंड को साफ सुथरा बनाने स्वच्छाग्रही समूह लगन से कार्य कर रही है जिसका मानिटरिंग एसबीएम के समन्वयक कर रहे हैं जिसका सकारात्मक परिणाम दिख रहा है ।सकारात्मक सोच के साथ स्वच्छाग्रही समूह कार्य कर रही है । जिससे स्वच्छता अभियान सफलता के पायदान पर है।
गौतम सिन्हा संकुल समन्वयक (एसबीएम) ने कहा कि स्वच्छाग्रही समूह गांव में तालमेल बैठाकर कार्य कर रही है। ग्रामीणों का सहयोग मिलने से समूह का हौसला दोगुना हो जाता है, पहले व्यवहार परिवर्तन की दिशा में अभियान चलाने से तथा खुले में शौच जाने वाले व्यक्तियों को रोकने टोकने पर नोकझोंक का सामना करना पड़ता था। मगर अब समूह अपने अभियान में अडिग है जिससे लोगों को समझाने में सफलता मिल रही है। बारिश के दिनों में संक्रामक बीमारी अपना पैर पसारती है। जिससे बचने अपने आसपास साफ सफाई रखकर सुरक्षित रहें और ग्रामीणों को सुरक्षित रखें।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904