Cg24आजतक न्यूज़
एक महिला सरपंच को पत्रकार के साथ दबंगई दिखाना पढ़ गया मंहगा पत्रकार की शिकायत पर महिला सरपंच को हुआ जेल।
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू -गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम बोडेना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी व अर्जुन्दा के पत्रकार योगेंद्र उइके रिपोटिंग करने ग्राम बोडेना गया था इस दौरान ग्राम बोडेना के सरपंच रोशनी बाई साहू द्वारा तुम्हारी पत्रकारिक्ता निकाल दूंगी कहकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए दुर्व्यवहार कर अभद्र व्यवहार करते हुए जातिगत गाली गलौज करने की रिपोर्ट प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज गया था।जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल में सही पाए जाने पर आज ग्राम पंचायत बोडेना के सरपंच रोशनी बाई साहू को गिरप्तार कर जेल भेजा गया हैं। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि ग्राम टिकरी निवासी व अर्जुन्दा के पत्रकार योगेंद्र उइके 21 मई को सुबह साढ़े 08 बजे बोडेना के ग्रामवासियों द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बोड़ेना की सरपंच द्वारा अवैध रूप से पेड़ो की कटाई करा रही है । सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर ग्राम बोड़ेना के बड़े तालाब के पास 12 पेड़ो की कटाई हुई है, जिसमें बबुल, गंगा ईमली, रिंया जैसे पेड़ थे ।
जिसका मौके पर ही फोटो लिया गया ।इस दौरान सरपंच श्रीमति रोशनी बाई साहू को पता चला कि किसी पत्रकार द्वारा पेड़ कटाई फोटो खिंचा गया है । जैसे ही तालाब से फोटो खिंचकर वापस आ रहा था, रास्ते में सरपंच रोशनी बाई साहू मिली । और कहा कि आपसे कुछ काम है घर चल कर बात करते है । जैसे ही उनके साथ उनके घर पहुंचा मेरे साथ बत्तमीजी से बात करते हुए बोलने लगी कि तु होता कौन है, तेरी इतनी औकात कि तु मेरे से परमिशन लिये बिना मेरे गांव के अंदर घुसकर तालाब में जाकर पेड कटाई की फोटो खिचेगा, तुम्हे किसने भेजा है और भेजने वाले ने तुम्हे कितना पैसा दिया है, तुम पत्रकार लोग पैसे में बिके हुए हो इतना कहने के बाद जब सरपंच श्रीमति रोशनी बाई साहू से कहां कि आपने पहले भी पेड़ की अवैध रूप से कटाई की थी जिस मामले में आपको पेड़ कटाई करने के लिये प्रतिबंधित किया गया था और आप मेरे ऊपर आरोप लगा रहे कि हम पत्रकार लोग बिके हुए है । मेरे द्वारा इतना कहने पर सरपंच श्रीमति रोशनी साहू अश्लील शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौच, झूठे केश में फंसा देने की धमकी, देते हुए मेरे जाति के बारे में जाति सूचक अपशब्दो का प्रयोग कर गाली गलौच करने लगी ।
सरपंच श्रीमति रोशनी साहू यह भी धमकी देने लगी कि मेरा प्रशासनिक स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियो से पहचान है, मैं तुम्हारी पत्रकारिता निकलवा दूंगी, और तुम्हे किसी भी झूठे केश में फंसा दूंगी । तुम कहीं के नहीं रहोगे, तुम्हे और तुम्हारे परिवार को देख लेने की धमकी देते हुए दुर्व्यवहार और अभद्र एवं जातिगत गाली गलौच किया जा रहा।जिसके सरपँच के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया था।जिस पर अजाक पुलिस ने सरपँच के खिलाफ धारा 294,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल करने पर आरोपिया को आज गिप्तार कर जेल भेज दिया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904