google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ विक्रम उसेंडी ने भी आज योग दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को योग कराया

अंतागढ़ cg24 आजतक न्यूज :- आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद कांकेर ने योग दिवस में युवाओं को योग करवाया व युवाओं को योग करने हेतु प्रेरित किया व शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योगाभ्यास किया

विक्रम उसेंडी ने इस अवसर पर कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान को पूरा विश्व आज के दिन को योग दिवस के रूप में मना रहा है यह हम सब भारतीयों के लिए गौरव की बात है और आज हम सब योगाभ्यास कर संकल्प लेते हैं कि इसे अपने जीवन के रोजमर्रा के कामों में से समय निकालकर योगा को आत्मसात करेंगे जिससे हमारा जीवन और हमारा शरीर स्वस्थ होगा योग हमे जीवन मे नई उर्जा प्रदान करता है जो हम सभी को इसे व्यवहारिक तौर पर प्रतिदिन करना चाहिए।


आज इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *