Cg24आजतक 23 जून 2021

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की वर्चुअल उपस्थिति में बिलासपुर जिले के ब्रेल प्रेस परिसर में अस्थि बाधित दिव्यांग श्रीमती भाग्यश्री को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की गयी। मंत्री श्रीमती भेंड़िया इस अवसर पर श्रीमती भाग्यश्री को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि इससे भाग्यश्री को दैनिक जीवन में आसानी होगी।
इस अवसर पर उपस्थित महाधिवक्ता श्री सतीश चंद्र वर्मा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित वितरण कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के दिव्यांगों को लाभान्वित करते रहें जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। वितरण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904