
Cg24 आजतक न्यूज़
कुसुमकसा — नहाने के लिए ठाकुर पारा तालाब कुसुमकसा में गए कुसुमकसा निवासी लगभग 8 वर्षीय बालक कामेश्वर पिस्दा पिता सुखितराम पिस्दा की तालाब में डूबने से मौत हो गयी ,बच्चे के तालाब में डूबने से हुई मौत को लेकर ग्राम में शोक की लहर दौड़ गयी ,घटना की जानकारी राजहरा थाना में दी गयी ,टी एस पट्टावी थाना प्रभारी के निर्देशानुसार मृतक बालक के शव को बी एस पी अस्पताल के मरचुरी में रखा गया व शनिवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौपा गया मृतक बालक का अंतिम संस्कार शनिवार को स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 25 जून को कुसुमकसा के वार्ड 7 का निवासी सुखितराम पिस्दा अपनी पत्नी के साथ सुबह लगभग 9 बजे खेत मे काम करने चला गया था घर पर उसके दोनों बच्चे थे ,शाम को लगभग 4 बजे के आसपास खेत से घर पहुंचा तो उसके कुछ समय बाद उसका बड़ा लड़का 14 वर्षीय घर पहुंचा साथ मे वह कामेश्वर का कपड़ा लेकर आया था व बताया कि में समीपस्थ घर मे हो रही शादी के चुलमाटी लेने बाजा के साथ तालाब के समीप गया था जहां कामेश्वर का कपड़ा तालाब के मेड पर देखा लेकिन आसपास व तालाब में कामेश्वर नही दिखने की जानकारी दी तो सुखितराम अपनी पत्नी के साथ तालाब पहुंचा व कपड़ा रखे जाने के स्थान के आसपास उसे देखा नही दिखने पर सुखितराम तालाब में उतरकर बच्चे की तलाश की तो वह पानी मे डूबा हुआ था उसे बाहर निकाला गया तब उसकी सांस व धड़कन बंद हो गयी थी ,जिसके बाद कामेश्वर के पानी मे डूबने से हुई मौत की सूचना राजहरा थाना में दी गयी ,मृतक बालक कामेश्वर पिस्दा इस शिक्षण सत्र में कछा तीसरी का छात्र था
नन्हे बालक कामेश्वर पिस्दा के तालाब में डूब कर मृत्यु होने की जानकारी होने पर डोंडी लोहारा की लोकप्रिय विधायिका व केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने शोक व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की है व मृत बालक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करने मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी को निर्देशित करने पर पीयूष सोनी ,कोमेश कोर्राम अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंडी ,श्रीमती पुष्पा कोमरे अध्यक्ष महिला कांग्रेस व जनपद सदस्य ,श्रीमती हेमवती कुलदीप जनपद सदस्य , अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ,पल्टन भुआर्य ,कैलाश राजपूत ,रविकांत देशमुख ,शुभम गावड़े मृतक बालक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देश पर 10000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि बालक के पिता सुखितराम को दी ,
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904